बनभूलपुरा में 18 अवैध मदरसे सील कार्रवाई पर मंडी परिषद अध्यक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशाना

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें


हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 18 अवैध रूप से संचालित मदरसों को सील कर दिया है। इस कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तराखंड मंडी परिषद के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू ने पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा।

ADVERTISEMENTS

उन्होंने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में अवैध गतिविधियों को बढ़ावा मिला और इन्हीं दिनों में इन मदरसों का संचालन शुरू हुआ। डब्बू ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार की सराहना करते हुए कहा कि वर्तमान सरकार हमेशा वैध कार्यों को बढ़ावा देती है और किसी को भी बेवजह परेशान करने की मंशा नहीं रखती। डेमोग्राफी परिवर्तन के सवाल पर उन्होंने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार सभी धर्मों का सम्मान करती है, लेकिन जो भी समाज और संस्कृति के खिलाफ कार्य करेगा, उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS