हरिद्वार में बड़ा सड़क हादसा, अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलटा टायरों से भरा ट्रक, हाईवे जाम

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें


हरिद्वार से सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है. मंगलौर हाईवे में जैन स्तम्भ के पास ओवर टेक करते के दौरान टायरों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलट गया. ट्रक के पलटते ही मौके पर अफरातफरी मच गई.

ADVERTISEMENTS


घटना बुधवार की है. मंगलौर हाईवे में जैन स्तम्भ के पास ओवर टेक करते के दौरान टायरों से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर बीच सड़क में पलट गया. ट्रक के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई. गनीमत रही ट्रक की चपेट में कोई वाहन नहीं आया.

ट्रक पलटने से हाईवे जाम
वरना कोई बड़ा हादसा हो सकता था. ट्रक के पलटने से हाईवे में लंबा जाम लग गया है. सूचना पाकर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर क्रैन की मदद से ट्रक को सीधा कराया. जिसके बाद पुलिस यातायात को सुचारु करने में जुटी हुई है

ADVERTISEMENTS