MAHARASHTRA TRAIN INCIDENT: बड़ा हादसा!, लोकल ट्रेन से गिरकर 5 लोगों की मौत, कई घायल

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
MAHARASHTRA TRAIN INCIDENT 5 dead local-train

MAHARASHTRA TRAIN INCIDENT: मुंबई की लोकल ट्रेनें लाखों लोगों की जिंदगी का हिस्सा हैं। लेकिन आज सुबह वही लोकल कई परिवारों के लिए दर्द बन गई। ठाणे के मुंब्रा इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ। जहां चलती लोकल ट्रेन से गिरकर 5 यात्रियों की मौत हो गई। हादसा दिवा और कोपर स्टेशन के बीच हुआ।

ADVERTISEMENTS

बताया जा रहा है कि ट्रेन में भीड़ इतनी ज्यादा थी कि यात्री खुद को संभाल नहीं पाए और एक के बाद एक नीचे गिरते चले गए। हादसे की वजह अभी साफ नहीं है। लेकिन शुरुआती अंदाजा भीड़भाड़ और धक्का-मुक्की की ओर इशारा कर रहा है।

अचानक गिरे यात्री, स्टेशन पर मच गया हड़कंप MAHARASHTRA TRAIN INCIDENT

ये हादसा उस वक्त हुआ जब लोकल ट्रेन(Local Train) सीएसएमटी की ओर जा रही थी। जैसे ही ट्रेन मुंब्रा के करीब पहुंची कुछ यात्री अचानक नीचे गिर पड़े। ट्रेन में सवार लोगों ने तुरंत शोर मचाया। कुछ ने स्टेशन मास्टर को खबर दी और कुछ वीडियो बनाते नजर आए।

सूचना मिलते ही रेलवे के अधिकारी और पुलिस मौके पर पहुंचे। घायलों को फौरन कलवा के छत्रपति शिवाजी अस्पताल ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। कुछ की हालत गंभीर है।

भीड़ ही बनी वजह?

मध्य रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी स्वप्निल नीला ने हादसे में 5 लोगों की मौत की पुष्टि की है। वहीं कुछ रिपोर्ट्स में कहा गया कि 8 से 12 लोग ट्रेन से नीचे गिरे थे। कोई रेलवे ट्रैक पर तो कोई स्टेशन के प्लेटफॉर्म से बाहर।

शुरुआत में अधिकारी भी इस उलझन में थे कि क्या ये हादसा लोकल से हुआ है या एक्सप्रेस से? मगर बाद में साफ हुआ कि यह एक लोकल ट्रेन से गिरने का मामला है। रेलवे की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक विस्तृत बयान नहीं आया है। जिससे लोगों में नाराज़गी भी देखी जा रही है।

पहली बार नहीं हुआ हादसा

वैसे ये पहली बार नहीं है जब लोकल ट्रेन से गिरने से जानें गई हों। 23 जनवरी को जलगांव में भी ऐसा ही हादसा हुआ था, जहां बोगी में अफवाह फैलने के बाद यात्री कूद पड़े थे और सामने से आ रही पुष्पक एक्सप्रेस की चपेट में आकर 13 लोग जान गंवा बैठे थे।

ADVERTISEMENTS