BDC बैठक रद्द होने पर मचा बवाल, सड़क पर उतरे जनप्रतनिधि, दी आत्मदेह की चेतावनी

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

भगवानपुर BDC बैठक रद्द होने पर मचा बवाल, सड़क पर उतरे जनप्रतनिधि

हरिद्वार के भगवानपुर ब्लॉक में सोमवार को उस वक्त हंगामा मच गया जब निर्धारित बीडीसी की वार्षिक बैठक शुरू होने से पहले ही ब्लॉक विकास अधिकारी (BDO) आलोक गार्गी ने बैठक को अचानक स्थगित कर दिया. मामला और गंभीर तब हो गया जब बीडीओ द्वारा बैठक रजिस्टर को उठाकर ले जाने के बाद बिना किसी स्पष्ट कारण के सभा स्थगित करने की घोषणा कर दी गई.

ADVERTISEMENTS

भगवानपुर BDC बैठक रद्द होने पर मचा बवाल

बीडीओ के इस फैसले के विरोध में कांग्रेस विधायक ममता राकेश, भाजपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख करुणा कॉर्नवाल, ग्राम प्रधानों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने बीडीओ कार्यालय के बाहर जमकर नारेबाजी की. विधायक ममता राकेश ने इस घटना को लोकतंत्र के खिलाफ बताते हुए भाजपा सरकार को घेरा. वधायक ने कहा कि भाजपा “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा देती है, लेकिन भगवानपुर में खुद उनकी ही पार्टी की दलित महिला ब्लॉक प्रमुख के साथ अन्याय कर रही है.

ब्लॉक प्रमुख ने दी आत्मदेह की चेतावनी

वहीं भाजपा समर्थित ब्लॉक प्रमुख करुणा कॉर्नवाल इस पूरे घटनाक्रम से भावुक हो गई. मीडिया से बात करते हुए उन्होंने रोते हुए कहा कि “मेरे साथ ही इस तरह का व्यवहार क्यों किया जा रहा है? क्या दलित और महिला होना अपराध है?” उन्होंने आरोप लगाया कि बीडीओ दबाव में काम कर रहे हैं और जानबूझकर बैठक नहीं होने दी जा रही. कॉर्नवाल ने चेतावनी दी कि अगर ऐसा ही चलता रहा तो वह सभी बीडीसी सदस्यों और ग्राम प्रधानों को साथ लेकर सीएम आवास पहुंचेंगी और वहां आत्मदाह करेंगी.

ADVERTISEMENTS