महाकुंभ की वायरल गर्ल Monalisa निकली नाबालिग, पति फरमान पर POCSO में FIR दर्ज

Monalisa-Farman Marriage Case: हाल ही में महाकुंभ में वायरल गर्ल हुई मोनालिसा ने मुस्लिम बॉयफ्रेंड से शादी कर काफी सुर्खियां बटौरी थी। हालांकि अब इस मामले में अब एक बड़ा अपडेट आया है जो बड़ा विवाद भी वजह बन गया है। दरअसल
राष्ट्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग (NCST) की जांच में पता चला कि मोनालिसा नाबालिग है। जिसके बाद अब उनके पति फरमान के खिलाफ महेश्वर थाने में पॉक्सो एक्ट और एट्रोसिटी एक्ट के तहत केस दर्ज हो गया है।
महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा निकली नाबालिग Viral Girl Monalisa Minor
आयोग ने मोनालिसा की उम्र के लिए अस्पताल के रिकॉर्ड खंगाले। जिसमें पता चला कि उसकी जन्म तारीख 30 दिसंबर 2009 है। मोनालिसा की शादी मार्च 2026 में हुई। जिसके हिसाब से शादी के समय उसकी उम्र कानूनी रूप से कम थी।
जांच में खुलासा हुआ कि शादी के समय वो 16 साल 2 महीने की थी। जानकारी के मुताबिक नगर पालिका से एक गलत जन्म प्रमाण पत्र का इस्तेमाल किया गया। जिसके बाद केरल के एक गांव में शादी का रजिस्ट्रेशन हुआ। हालांकि अब खुलासे के बाद रजिस्ट्रेशन को निरस्त करने का प्रोसेस भी शुरू हो गया है।
पति फरमान पर POCSO में FIR दर्ज
खबरों की माने तो इस मामले में कुछ संगठनों और राजनीतिक कनेक्शन का अनुमान लगाया जा रहा है। पूरे मामले के पीछे कोई बड़ा नेटवर्क या एजेंडा हो सकता है। जांच में ये भी खुलासा हुआ कि आरोपी और लड़की बीते तीन महीनों से वीआईपी होटलों में रुक रहे थे।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन