Gold Silver Price Today: आज धड़ाम हुए सोने और चांदी के दाम!, कितनी आई गिरावट, चेक करें

ख़बर शेयर करें

 

gold-silver-price-today-sone-chandi-ke-daam

Gold Silver Price Today: आज एक बार फिर सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट आई है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज भी शुक्रवार को कीतमी घातुओं में गिरावट दर्ज हुई है। दोनों कीमती धातुओं में करीब एक परसेंट तक की गिरावट देखने को मिली है।

Gold Silver Price Today: आज धड़ाम हुआ सोना

सोने की बात करें तो एमसीएक्स पर सोना 0.56 फीसदी की गिरावट के साथ ₹1,52,561 प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड करता नजर आया। हालांकि, दिन की शुरुआत में ये ₹1,52,990 के उच्च स्तर पर बना हुआ था। हालांकि ये भी पिछले बंद भाव से 444 रुपए कम था।

Silver Price Today चांदी के भी कम हुए दाम

तो वहीं दूसरी ओर चांदी की चमक भी फीकी दिखाई दी। पिछले बंद भाव से चांदी 0.7 प्रतिशत टूटी है। जिससे आज ये ₹2,42,067 प्रति किलोग्राम के निचले स्तर पर आ गई। दिन में चांदी ने ₹2,43,704 के उच्चतम स्तर को छुआ। जिससे ये ₹2,42,899 पर ट्रेंड कर रही है।

क्या सोना और गिरेगा?, क्या कहते है विशेषज्ञ Gold Price Today

बाजार विशेषज्ञों के मुताबिक, एमसीएक्स गोल्ड फिलहाल ₹1,52,500 के आस-पास बना हुआ है। निचले स्तरों पर भी खरीदारी धीमी है। ऐसे में जानकारों की माने तो अगर सोने की कीमतें ₹1,53,000 के पार टिक जाती है तो बुलिश ट्रेंड बाजार में लौट सकता है। जिससे सोने का भाव ₹1,55,000 के करीब हो जाएगा। हालांकि अगर सोना ₹1,52,000 के स्तर से नीचे गिरता है तो ये 1,48,000 तक फिसल सकता है।