LPG Price Today 6 July 2026: आज जारी हुए गैस सिलेंडर के नए रेट, जानिए आपके शहर में कितना है भाव
LPG Price Today 6 July 2026: एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में आज बदलाव नहीं किया गया है। जिससे घरेलू गैस सिलेंडर अपने पुराने रेट पर ही मिल रहा है।
नई दिल्ली। LPG Price Today 6 July 2026: देश के लाखों उपभोक्ताओं के लिए आज एक राहतभरी खबर है। एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (LPG Gas Cylinder Prices) में आज कोई बदलाव नहीं किया गया है। जिससे घरेलू गैस सिलेंडर अपने पुराने रेट पर ही मिल रहा है। ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 जुलाई को केवल कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमतों में कटौती की थी। जबकि घरेलू सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया था।
कॉमर्शियल सिलेंडर हुआ सस्ता
बता दें कि 1 जुलाई को 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत (Commercial Cylinder Prices) में 183.50 रुपये की कटौती की गई थी। इससे पहले युद्ध और सप्लाई बाधित होने के कारण कॉमर्शियल सिलेंडर के दाम तेजी से बढ़े थे। वहीं घरेलू सिलेंडर की कीमतें इस साल सिर्फ दो बार यानी पहली बार मार्च में और दूसरी बार जून में बढ़ी थी। इन दोनों बढ़ोतरी को मिलाकर कुल 89 रुपये की वृद्धि हुई है।
देश के प्रमुख शहरों में घरेलू और कॉमर्शियल सिलेंडर के ताजा रेट
| शहर | घरेलू एलपीजी सिलेंडर (₹) | कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर (₹) |
| दिल्ली | ₹ 942.00 | ₹ 2,930.00 |
| कोलकाता | ₹ 968.00 | ₹ 3,081.50 |
| मुंबई | ₹ 941.50 | ₹ 2,885.50 |
| चेन्नई | ₹ 957.50 | ₹ 3,106.00 |
| नोएडा | ₹ 939.50 | ₹ 2,930.00 |
| गुरुग्राम | ₹ 950.50 | ₹ 2,947.50 |
| तिरुअनंतपुरम् | ₹ 951.00 | ₹ 2,971.50 |
| बेंगलुरू | ₹ 944.50 | ₹ 3,021.00 |
| भुवनेश्वर | ₹ 968.00 | ₹ 3,114.50 |
| चंडीगढ़ | ₹ 951.50 | ₹ 2,954.50 |
| हैदराबाद | ₹ 994.00 | ₹ 3,191.00 |
| जयपुर | ₹ 945.50 | ₹ 2,957.50 |
| लखनऊ | ₹ 979.50 | ₹ 3,052.50 |
| पटना | ₹ 1,031.50 | ₹ 3,227.00 |
कच्चे तेल के दाम फिर हुए कम
वहीं आज सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट देखने को मिली। ब्रेंट क्रूड का भाव 72 डॉलर प्रति बैरल से नीचे आ गया, जबकि वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट (WTI) भी घटकर करीब 68 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर पहुंच गया। इसी बीच ओपेक प्लस (OPEC+) देशों ने जुलाई और अगस्त से बाजार में रोजाना 1.88 लाख बैरल अतिरिक्त कच्चा तेल उपलब्ध कराने का फैसला किया है। जिससे सप्लाई बढ़ने से आने वाले दिनों में कच्चे तेल की कीमतों में और गिरावट देखने को मिल सकती है।
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


