Lok Sabha Election 2024 : इस मतदान केंद्र में सबसे कम मतदाता, जानें किस सीट पर हैं कितने मतदाता

ख़बर शेयर करें




लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो गया है। उत्तराखंड में पहले चरण में मतदान होगा। 19 अप्रैल को उत्तराखंड में वोटिंग होगी। उत्तराखंड में कुल 82 लाख 43 हजार 207 मतदाता हैं। प्रदेश में कुल 11 हजार 729 मतदान केंद्र हैं। उत्तराखंड में सर्विस वोटर लगभग 93 हजार, पुरुष मतदाता लगभग 42 लाख और महिला मतदाता 39 लाख के करीब हैं।

Ad
Ad


अल्मोड़ा लोकसभा सीट पर कपल 337648 मतदाता हैं। जिसमें से 683545 पुरूष मतदाता, 65409706 महिला मतदाता और छह थर्ड जेंडर के मतदाता हैं।
नैनीताल-ऊधमसिंह नगर लोकसभा सीट पर कुल 2010800 मतदाता हैं। जिसमें से पुरूष मतदाता 1044611, महिला मतदाता 966135 और 54 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं।
टिहरी गढ़वाल लोकसभा सीट पर कुल 1574144 मतदाता हैं। जिसमें से 813988 पुरूष मतदाता, 760094 महिला मतदाता और 62 थर्ड जेंडर के मतदाता हैं।
पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट पर कुल 1366983 मतदाता हैं। जिसमें से 698025 पुरूष मतदाता, 668942 महिला मतदाता और 16 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
हरिद्वार लोकसभा सीट पर कुल 2031632 मतदाता हैं। जिसमें से 1068735 पुरूष मतदाता, 962738 महिला मतदाता और 159 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।
यमकेश्वर के लालढांग मतदान केंद्र में सबसे कम मतदाता
राज्य निर्वाचन आयोग ने प्रदेश के सबसे कम और सबसे अधिक मतदाता वाले मतदान केंद्रों को चिह्नित किया है। इसके मुताबिक पौड़ी लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत सबसे कम मतदाता वाला मतदान केंद्र है। यमकेश्वर के लालढांग मतदान केंद्र में सबसे कम सिर्फ चार मतदाता हैं। इसके साथ ही पौड़ी लोकसभा क्षेत्र में कोटद्वार के ढिकाला में 10 मतदाता हैं।

इस केंद्र पर हैं सबसे ज्यादा मतदाता
राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा मतदाता वाला मतदान केंद्र हरिद्वार लोकसभा क्षेत्र के अंतर्गत डोईवाला के नकरौंदा मतदान केंद्र में हैं। नकरौंदा मतदान केंद्र में 1482 मतदाता हैं। वहीं नैनीताल-ऊधमसिंहनगर लोकसभा क्षेत्र में रामनगर के अंतर्गत पीरूमदारा में 1446 मतदाता हैं