सुनो-सुनो 400 पदों पर आ गई भर्ती इस विभाग में
देहरादून skt. com
बेरोजगारों के लिए एक बहुत अच्छा सुनहरा मौका आया है पशुपालन विभाग में 400 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को आउटसोर्सिंग के माध्यम से भरा जाएगा आउटसोर्सिंग कंपनी के लिए टेंडर भी निकालने की प्रक्रिया शुरू हो गई है ।
पशुपालन विभाग में जल्द ही आउटसोर्स के माध्यम से 400 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को तैनात किया जाएगा। इसके लिए विभाग ने आउटसोर्स एजेंसी के चयन के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा दिसंबर माह तक विभाग को संविदा पर 71 वेटनरी डॉक्टर मिल जाएंगे। इनकी तैनाती पर्वतीय क्षेत्रों के पशु चिकित्सालयों में की जाएगी। skt
400 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को तैनात करने का निर्णय लिया है। पशुपालन विभाग ने कर्मचारियों की नियुक्ति के लिए आउटसोर्स एजेंसी के लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। पशुपालन मंत्री सौरभ बहुगुणा ने बताया कि आउटसोर्स एजेंसी का चयन करने के बाद जल्द ही चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की तैनाती होगी।
प्रदेशभर में 350 से अधिक पशु चिकित्सालय और पशु प्रजनन केंद्र संचालित है। लेकिन वर्तमान में पशु चिकित्सालय में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पद खाली हैं। जिससे पशु चिकित्सकों को बीमार पशुओं का इलाज करने के साथ ही कार्यालय का सारा काम खुद करना पड़ रहा है। लंबे समय पशु चिकित्सक चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की तैनाती की मांग कर रहे हैं। इसे देखते हुए प्रदेश सरकार ने आउटसोर्स एजेंसी के माध्यम से भर्ती की जा रही है
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



विरोध -सीजेआई CJI ने छात्रों को कहा था कॉकरोच उनके हाथों से नहीं लेंगे डिग्री
मिशन उत्तम शिक्षा- ट्रस्ट की प्रतिभाओं को छात्रवृति देने की मुहिम जारी
कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ कार्यवाही कप लेकर ज्ञापन