14 की शाम तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें लेकिन पार्टियों एवम कार्यकर्ताओं को नही पड़ेगा फर्क

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

आदर्श आचार संहिता के चलते जिला निर्वाचन अधिकारी धीरज सिंह गढ़वाल नेम बताया कि 12 तारीख की शाम से सारी शराब की दुकान बंद रहेंगी और मतदान संपन्न होने तक किसी भी तरह कि शराब की बिक्री पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया गया है। इसके अलावा बार,होटल रेस्टोरेंट मैं भी किसी भी तरह की शराब परोसी की मना ही रहेगी।

इसके अलावा मतगणना के दिन 10 मार्च को भी पूरे दिन मान भर 5:00 बजे तक शराब की दुकानें बंद रहेंगी आबकारी विभाग को सभी दुकानों को सील करने के आदेश जारी हो गए हैं ।

माना यह जा रहा है की शराब की दुकानें भले ही बंद हो लेकिन राजनीतिक पार्टियों और उनके कार्यकर्ताओं के लिए किसी भी तरह की शराब की कमी नहीं रहेगी। राजनीतिक पार्टियों की ओर से इसकी व्यवस्था पहले ही की गई है।

सूत्र यह भी बताते हैं कि राजनीतिक पार्टियों में कई शहरों में पर्ची माध्यम से कार्यकर्ताओं को शराब पिलाई है जिसका निर्वाचन आयोग ने संज्ञान भी लिया था।

इसके अलावा राजनीतिक पार्टियों ने अपने कार्यकर्ताओं को पहले ही व्यवस्था करा दी है। अगर शराब की दुकानों की सेल देखी जाए तो उनकी आजकल की नकद बिक्री काफी कम हो गई है और उधारी पर काफी शराब जा रही है इसके लिए दुकानों ने कई प्रत्याशियों से एडवांस में भी रकम ले रखी है।

ADVERTISEMENTS