फिल्मी कहानी की तरह असल जिंदगी, ऑफिस में आईपीएस अंकुर की पत्नी उनकी बॉस, जाने क्या है पूरा मामला

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

कई बार फिल्मों में दिखाया जाता है कि पति-पत्नी बॉस और एम्पलाई होते हैं लेकिन अगर ऐसा असल जिंदगी में हो तो देखा जा सकता है कि जिंदगी किसी फिल्म से कम नहीं है क्योंकि एक ऐसा ही वाकया यूपी से सामने आ रहे हैं बता दें कि यूपी के नोएडा में आईपीएस अंकुर अग्रवाल की पत्नी वृंदा शुक्ला ऑफिस में उनकी बॉस है। दोनों की कहानी फिल्म से कम नहीं है। बता दें दोनों बचपन के दोस्त है और साथ में पढ़ाई की है। इसके बाद दोनों ने IPS अफसर बने और 2019 में ये दोस्ती शादी तक पहुंच गई।वृंदा शुक्ला पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) गौतमबुद्ध नगर में तैनात है और अंकुर अग्रवाल अपर पुलिस उपायुक्त (एडिशनल डीसीपी) है।

अहम बात ये है कि अमेरिका में नौकरी करने के वक्त दोनों ने UPPSC की तैयारी की और 2014 में वृंदा को दूसरी बार में सफलता मिल गई। इसके बाद आईपीएस अफसर बनीं और उन्हें नगालैंड कैडर मिला। 2016 में अंकुर पहले प्रयास में ही सिविल सर्विसेज में चयनित हुए और आईपीएस अफसर बने, उन्हें बिहार कैडर मिला।जानकारी के अनुसार, अंकुर अग्रवाल और वृंदा शुक्ला हरियाणा के अंबाला के रहने वाले हैं और एक दूसरे के पड़ोसी थे। वृंदा और अंकुर ने अंबाला कॉन्वेंट जीसस एंड मैरी स्कूल से 10वीं तक की पढ़ाई की, आगे की पढ़ाई के लिए वृंदा अमेरिका चली गईं, जबकि अंकुर ने भारत में रहकर ही इंजीनियरिंग की, इसके बावजूद दोनों का रिश्ता अटूट है।

ADVERTISEMENTS