हलद्वानी – घूनी no 1 के पानपुर में तेंदुए का आतंक। घर में घुसकर..

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

हलद्वानी – ग्राम पंचायत पीपल पोखरा एवम घूनी no 1 में तेंदुए से ग्रामीणों में दहशत हो गई है। प्रधान विनोद निगलटिया एवम गणेश साह ने लोगों से सतर्क एवम सावधानी बरतने की अपील की है।

प्रधान गणेश ने बताया कि उनकी ग्राम सभा के घूनी no 1 के पानपुर में हीरा बल्लभ के आंगन से उनके पालतू कुत्ते को तेंदुआ उठा कर ले गया। उसको खा कर 30 मीटर दूर खेत मे छोड़ गया।

साह ने बताया कि उन्होंने इस पूरे मामले की जानकारी वन विभाग को दे दी है। वह विभाग से गस्त बढ़ाने को कहा है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल होने से लोगों को इधर उधर जामे में भी परेशानी हो रही है। वही पीपल पोखरा गाँव के फार्म ग्रिल रेस्ट्रोरेंट के पास तेंदुआ 10 अगस्त को मकान की छत, बाउंड्री वाल में घूमता देखा गया। जो कि खिड़कियों से अंदर ताँक झांक करने लग गया। सीसीटीवी में देख कर पता चला कि यह तो अंदर घुसने का प्रयास करने लगा।

ADVERTISEMENTS