लोकसभा चुनाव लड़ने को हसरत पाले विधायक एवं पत्रकार उमेश कुमार की पत्नी को पार्टी से किया बाहर

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हरिद्वार जिले में बड़ी कारवाई करते हुए प्रदेश महासचिव और लोकसभा सीट से संभावित प्रत्याशी सोनिया शर्मा को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। वह 29 मार्च को बसपा में शामिल हुई थी।
हरिद्वार जिलाध्यक्ष अनिल चौधरी द्वारा जारी विज्ञप्ति ने अनुसार सोनिया शर्मा पर पार्टी में अनुशासनहीनता अपनाने और पार्टी विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने का आरोप है। वहीं पत्र में कहा गया है कि अनुशासनहीनता के संबंध में सोनिया शर्मा को कई बार चेतावनी दी जा चुकी है लेकिन इसके बावजूद उनकी कार्यशैली में कोई सुधार नहीं आया। वहीं इस संबध में सोनिया शर्मा का कहना है कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। वहीं इस पत्र के जारी होने के बाद विधायक उमेश कुमार के कार्यालय से जुबेर काजमी द्वारा सूचना जारी की गई है जिसमें सोनिया शर्मा द्वारा पार्टी में गुटबाजी के चलते इस्तीफा देने की बात कही है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS