हल्द्वानी- दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल के तेजस तिवारी से मिले सीएम धामी,किया सम्मानित

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को सचिवालय में हल्द्वानी निवासी सबसे कम उम्र के शतरंज खिलाड़ी तेजस तिवारी ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने तेजस को भविष्य में शतरंज़ के क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित करने एवं उज्ज्वल भविष्य की अनंत शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आज उत्तराखण्ड विभिन्न खेलों में देश का प्रतिनिधित्व कर रहा है, जो हम सभी के लिए गर्व का विषय है। दीक्षांत इंटरनेशनल स्कूल हल्द्वानी के यूकेजी के छात्र तेजस तिवारी को विश्व का यंगेस्ट फिडे रेटेड शतरंज खिलाड़ी बने है।अन्तर्राष्ट्रीय शतरंज महासंघ द्वारा हल्द्वानी निवासी तेजस तिवारी को सबसे कम उम्र का शतरंज खिलाड़ी घोषित कर सम्मानित किया गया है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS