Big breaker#landslideनैनीताल में भूस्खलन से मकान हुआ जमीदोज, अन्य घरों पर भी आई दरारें (video)

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

Nanital skt.com

ADVERTISEMENTS

नैनीताल बी डी पाण्डे अस्पताल से अतिक्रमण हटाने में जेसीबी और भारी भरकम ड्रिलर मशीन के प्रयोग से पहाड़ दरकने व घरों में दरारें आने की सूचना सुबेरे मिली।

आशंका जताई गई थी कि इसके दुष्परिणाम काफी भयंकर होंगे, हुए भी वही जिसका डर बना हुआ था। क्षेत्र में मकान ताश के पत्तों की तरह गिरने लगे है। चार्टन लॉज में एक दोमंजिला मकान भूस्खलन की चपेट में आने का हृदयविदारक वीडियो सामने आया है।


तड़के सवेरे हुए भूस्खलन से क्षेत्र में अन्य घरों को भी खतरा हो गया है। मल्लीताल के चार्टन लॉज इलाके में आज तड़के सवेरे एक भूस्खलन हुआ जिसके बाद इसके पीछे के क्षेत्रों में बने घरों में दरारें आ गई। दरारें धीरे धीरे बढ़ती चली गई और अंत में घर के नीचे का हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आ गया। इस हादसे से पहले घरवालों ने समय रहते मकान को खाली करवा दिया था।

अब आसपास के घरों को भी खाली कराया जा रहा है। दोमंजिले मकान में दर्जनभर कमरे थे जिसके स्वामी का अबतक कोई सही जानकारी नहीं दे सका है। घटना का एक वीडियो बन गया है जिसे देखकर सभी के रोंगटे खड़े हो गए हैं। इस मकान के गिरने के बाद आसपास बने मकानों में भी दरारें आ गई हैं और मकान टेढ़े हो गए हैं।


इस भूस्खलन का एक कारण क्षेत्र में चल रहे अतिक्रमण हटाओ अभियान में जे.सी.बी.और भारी भरकम ड्रिलर मशीनों का चलना भी माना जा रहा है।

ADVERTISEMENTS