लालकुआं भाजपा प्रत्याशी के खिलाफ हुआ मुकदमा दर्ज

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी और लाल कुआं में बीजेपी प्रत्याशियों के पक्ष में प्रचार करने पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने मोदी और उत्तराखंड सरकार की जमकर तारीफ की ,इसी क्रम में लाल कुआं में उन्होंने डोर टूट डोर कैंपेनिंग की लेकिन बीजेपी कार्यकर्ताओं ने जगह जगह बीजेपी के झंडे पोस्टर और प्रचार सामाग्री सरकारी संपत्ति पर चिपका दी।

जिसके बाद लालकुआं सीट से बीजेपी प्रत्याशी मोहन सिंह बिष्ट के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है क्योंकि हरियाणा के मुख्यमंत्री खट्टर के आगमन को लेकर लाल कुआं में जगह-जगह बैनर पोस्टर और झंडे लगा दिए गए जिसका निर्वाचन आयोग ने संज्ञान लिया है ,एफएसटी टीम की तहरीर के बाद लालकुआं सीट से बीजेपी प्रत्याशी डॉ मोहन सिंह बिष्ट के खिलाफ सरकारी संपत्ति का दुरुपयोग करने पर मुकदमा दर्ज कर दिया गया है।

ADVERTISEMENTS