जानिए पत्रकार उमेश शर्मा ने खानपुर विधायक को क्या दिया चैलेंज

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

खानपुर के विधायक चैंपियन की बड़ी खबर सामने आई है जानकारी के अनुसार बता दे कि यहां पर गत दिवस पूर्व रुड़की पहुँचे एक निजी चैनल के सम्पादक उमेश शर्मा ने खानपुर से विधायक चैंपियन को चैलेंज किया है और कुश्ती के मैदान में बुलाया है। पीसी में उमेश कुमार ने कहा कि अगर इस बार चैम्पियन ने किसी पत्रकार भाई की तरफ कोई उंगली भी उठाई तो उन्हें बहुत भारी पड़ेगा। पत्रकार उमेश कुमार ने विधायक को साफ तौर पर चैलेंज किया और कुश्ती के मैदान में बुलाया. इतना ही नहीं उमेश कुमार ने चैलेंज करते हुए कहा कि अगर वो जीते तो सिंकदर और हम हारे तो हम पत्रकारिता छोड़ देंगे।गत दिवस को उमेश शर्मा ने रुड़की के पत्रकारों से एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि खानपुर विधायक प्रणव सिंह चैंपियन की यह गन्दी मानसिकता है जो वह पत्रकारों से उनकी शिक्षा के बारे में पूछते हैं।

ADVERTISEMENTS

उन्होंने कहा कि कहाँ है राजा जो सिंचाई विभाग की कोठी पर कब्ज़ा किये हुए है।उमेश शर्मा ने यह भी कहा कि उन्हें अगर अपनी पहलवानी पर इतना ही गुरुर है तो वह अपने कद काठी के किसी पहलवान से कुश्ती लड़े। चैलेंज करते हुए उमेश कुमार ने कहा कि अगर इस कुश्ती में उनका पहलवान प्रणव सिंह से हारता है तो वह पत्रकारिता से सन्यास ले लेंगे और अगर वो जीते तो वो सिंकदर कहलाएंगे।

ADVERTISEMENTS