11 अगस्त को स्कूल बंद रहेंगे या नहीं? बच्चों को भेजने से पहले जान लें अपने राज्य का अपडेट

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

school close on 11 aus
जान लें 11 अगस्त को अपने राज्य के स्कूल का अपडेट

नई दिल्ली. इस समय देश भर में मानसून का कहर देखने को मिल रहा है. लगातार कई राज्यों में सुबह से शाम तक बारिश हो रही है. सावन का महीना होने की वजह से कावड़ यात्राएं भी निकाली जा रही है.  भारी बारिश और कांवड़ यात्रा के चलते देश के कई हिस्सों में स्कूलों को बंद रखने या समय में बदलाव करने के फैसले लिए गए हैं. वैसे तो 11 अगस्त को पूरे देश में स्कूल बंद रखने का कोई राष्ट्रव्यापी आदेश जारी नहीं हुआ है. अलग-अलग जिलों में मौसम की स्थिति, कांवड़ यात्रा और स्थानीय प्रशासन के फैसले के आधार पर स्कूल बंद हो सकते हैं.

हरिद्वार में 11 अगस्त तक स्कूल-कॉलेज बंद

देवभूमि उत्तराखंड के हरिद्वार में भगवान शिव के भक्तों का आना जारी है. कांवड़ यात्रा को देखते हुए स्कूल और कॉलेज 30 जुलाई से 11 अगस्त तक बंद रखने का आदेश दिया गया है. 11 अगस्त का दिन खास है क्योंकि आज सावन शिवरात्रि है. इस विषेश दिन को देखते हुए बड़ी संख्या में कांवड़ियों की आवाजाही, ट्रैफिक डायवर्जन और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यह फैसला लिया गया है.

बागेश्वर में भारी बारिश के कारण स्कूल बंद

अगर बात मौसम के मार की करें तो उत्तराखंड के बागेश्वर जिले में मौसम विभाग यानी IMD ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इसी वजह से राज्य सरकार ने 10 अगस्त को कक्षा 12 तक के स्कूल बंद रखने का आदेश दिया गया था. 11 अगस्त को स्कूल बंद रहेंगे या नहीं, इसकी अलग से पुष्टि नहीं हुई है. अभिभावकों को जिला प्रशासन के नए आदेश का इंतजार करना चाहिए.

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में स्कूल प्रभावित

बिहार और उत्तरप्रदेश में शिव जी के भक्तों का हूजूम कांवड़ यात्रा लेकर निकलता है. जानकारी के मुताबिक कांवड़ यात्रा के कारण पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों की व्यवस्था प्रभावित हुई है. गाजियाबाद, मेरठ और मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों की भारी भीड़ चल रही है. ऐसे में ट्रैफिक डायवर्जन और सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए स्कूलों को बंद रखने के फैसले लिए गए हैं.

नोएडा में स्कूल टाइमिंग पर नजर

जो लोग भी नोएडा और आसपास के इलाकों में रहते हैं उनके लिए खास हिदायत है कि छात्रों और माता पिता को अपने बच्चों को स्कूल भेजने से पहले अपडेट लेना चाहिए. स्कूलों से दिए जाने वाले नोटिस की जांच करें. शहर में निकल रहे कांवड़ यात्रा की वजह से ट्रैफिक व्यवस्था में बदलाव किया जा रहा है. ऐसे में स्कूलों में छुट्टी या समय में बदलाव का फैसला स्कूल प्रशासन अथवा जिला प्रशासन के निर्देश के अनुसार होगा.

असम में राज्यव्यापी छुट्टी नहीं

असम और पूर्वोत्तर के कई हिस्सों में मानसून सक्रिय है और भारी बारिश का अनुमान है. हालांकि, असम में 11 अगस्त के लिए राज्यव्यापी स्कूल बंद रखने का आदेश फिलहाल नहीं है. स्थानीय परिस्थितियों के आधार पर जिला प्रशासन अलग से फैसला ले सकता है.

हिमाचल में भी 11 अगस्त की छुट्टी की पुष्टि नहीं

हिमाचल प्रदेश में 11 अगस्त को स्कूल बंद रखने का राज्यव्यापी आदेश फिलहाल जारी नहीं हुआ है.भारी बारिश की स्थिति में स्थानीय प्रशासन सुरक्षा को देखते हुए अलग-अलग जिलों में स्कूल बंद करने का फैसला कर सकता है. मौसम विभाग ने चंबा, कांगड़ा और मंडी में 10 और 11 अगस्त के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। वहीं ऊना, बिलासपुर और शिमला के लिए येलो अलर्ट है.

11 अगस्त को स्कूलों की स्थिति

राज्य/जिला11 अगस्त की स्थिति
हरिद्वारस्कूल-कॉलेज बंद
बागेश्वर10 अगस्त की छुट्टी की पुष्टि, 11 अगस्त के आदेश का इंतजार
गाजियाबादकांवड़ यात्रा से प्रभावित
मेरठकांवड़ यात्रा के दौरान स्कूल बंद
मुजफ्फरनगरकांवड़ यात्रा के दौरान स्कूल बंद
असमराज्यव्यापी छुट्टी नहीं
हिमाचल प्रदेशराज्यव्यापी छुट्टी की पुष्टि नहीं
अन्य राज्य/जिलेस्थानीय आदेश के अनुसार फैसला

स्कूल क्यों किए जा रहे हैं बंद?

प्रभावित क्षेत्रों में स्कूल बंद होने के पीछे मुख्य रूप से भारी बारिश, बाढ़/भूस्खलन का खतरा और कांवड़ यात्रा से जुड़ी सुरक्षा एवं ट्रैफिक व्यवस्था है. उत्तराखंड और हिमाचल में मौसम की स्थिति को देखते हुए प्रशासन एहतियाती कदम उठा सकता है. वहीं उत्तर प्रदेश के कई जिलों में कांवड़ियों की भारी भीड़ और ट्रैफिक डायवर्जन के कारण स्कूलों की सामान्य गतिविधियां प्रभावित हुई हैं. अभिभावकों और छात्रों को अपने स्कूल के आधिकारिक नोटिस, जिला प्रशासन के आदेश और स्थानीय मौसम अपडेट जरूर जांचने चाहिए. केवल मौसम अलर्ट जारी होने का मतलब यह नहीं है कि स्कूल अपने आप बंद हो जाएंगे.

ADVERTISEMENTS