किशोर उपाध्याय ने लगाया हरीश रावत पर शब्द चोरी का आरोप, सीएम धामी ने कसा तंज, जानें क्या है पूरा मामला

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत पर शब्द चोरी करने का आरोप लगा है। ये आरोप हरीश रावत पर किसी और ने नहीं बल्कि उनके साथ लंबे समय तक सियासत करने वाले कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष किशोर उपाध्याय ने लगाया है। जो वर्तमान समय में टिहरी से भाजपा के विधायक हैं।

Ad
Ad


दरअसल पूर्व सीएम हरीश रावत द्वारा एक किताब लिखी गई है। किताब को हरीश रावत लांच करने जा रहे हैं। इस किताब का नाम उत्तराखंडियत है। इसी नाम को लेकर किशोर उपाध्याय ने सोशल मीडिया पर भी सवाल किए है। जिसमें उन्होंने साफ तौर से लिखा है चोर चोरी से जाए, हेरा फेरी से न जाए। किशोर उपाध्याय ने इशारा पूर्व सीएम रहे हरीश रावत की तरफ किया है। क्योंकि उन्होंने अपनी पोस्ट में जिक्र भी किया है।


किशोर उपाध्याय ने लिखा है कि 2016 में जब उत्तराखंड में हरीश रावत सरकार पर हमला किया गया था। तब उन्होंने यह बात हरीश रावत के सामने भी कही थी कि ये हमला सरकार पर नहीं बल्कि उत्तराखंडियत पर हमला है, उस समय हरीश रावत ने यह कहा था कि उत्तराखंडियत क्या होती है।
किशोर उपध्याय ने कहा कि आज हरीश रावत ने उन्ही के शब्द को चुराकर किताब लिखी है। किशोर आगे कहते है। उन्हें इस बात की खुशी है कि उन्होंने उत्तराखंडियत शब्द की उत्पत्ति की है। लेकिन इस शब्द का सही इस्तेमाल होना चाहिए ना की गलत क्योंकि यह सब वैश्विक अवधारणा है। हिमालय, गंगा और यमुना ही उत्तराखंडियत है न कि गेठी और चुलपानी खाना उत्तराखंडियत।


हरीश रावत ने दिया जवाब
सोशल मीडिया पर किशोर उपाध्याय की प्रतिक्रिया पर हरीश रावत ने भी पलटवार किया। हरीश रावत ट्वीट कर लिखते है। वह निष्ठावान हैं चाहे वह मां के प्रति हो या अपने गांव के, गुरु जनों के प्रति हो या राज्य के प्रति। उन्होंने हेरा फेरी नहीं की है। हरीश रावत का इशारा किशोर उपाध्याय की ओर था।
अपनी पुस्तक को लेकर हरीश रावत ने कहा कि उत्तराखंडियत पुस्तक में उन्होंने राजनीतिक लेखों से लेकर जिस अवधारणा से उत्तराखंड राज्य बना है। उसके उद्देश्यों का जिक्र किया है। इसके साथ ही उत्तराखंड राज्य के लिए क्या चुनौतियां हैं उसका भी जिक्र इस पुस्तक में है।


सीएम धामी ने कसा तंज
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी इसे लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सीएम धामी ने कहा कि हरीश रावत की उत्तराखंडियत का जवाब उत्तराखंड की जनता ने उन्हें 2022 के विधानसभा चुनाव में दे दिया था।
पूर्व सीएम रहे हरीश रावत और भाजपा नेता किशोर उपाध्याय जहां उत्तराखंडियत शब्द पर एक दूसरे पर सियासी वार पलटवार कर रहे हैं। उसको लेकर पूर्व सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत भी तंज कसते हुए नजर आ रहे हैं। त्रिवेंद्र रावत ने कहा कि हरीश रावत और किशोर उपाध्याय लंबे समय तक राजनीति में एक दूसरे के साथ रहे। इसलिए यह पता दोनों को भलीभांति होगा कि शब्दों की चोरी कौन कर रहा है।