ट्रक, टैक्सी ड्राइवरों के लिए खुशखबरी, केंद्र सरकार बनाएगी 1000 आधुनिक विश्राम गृह

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



पीएम मोदी ने भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो में ट्रक और टैक्सी चालकों के लिए बड़ी घोषणा की है। पीएम ने कहा जो ट्रक चलाते हैं, जो टैक्सी चलाते हैं, वे ड्राइवर हमारी सामाजिक और आर्थिक व्यवस्था का एक अभिन्न अंग है। अक्सर ये ड्राइवर लगातार घंटों ट्रक चलाते हैं। इनके पास आराम का समय नहीं होता है। ड्राइवरों के बीच सफर में आराम देने के लिए केंद्र सरकार ने एक नई योजना पर काम शुरु किया है। इस नई योजना के तहत सभी राष्ट्रीय राजमार्गों पर ड्राइवरों के लिए नई सुविधाओं वाले आधुनिक भवनों का निर्माण किया जाएगा। पहले चरण में 1000 आधुनिक विश्राम गृह बनाए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS


इसी के साथ पीएम मोदी ने कहा कि देश तेजी से आगे बढ़ रहा है। उनकी सरकार के तीसरे कार्यकाल में देश निश्चित रुप से दुनिया की तीसरा बड़ा अर्थव्यवस्था बनेगा। पीएम मोदी का यह बयान आगामी अप्रैल-मई में होने वाले आम चुनाव में भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की जीत के विश्वास को दिखाता है। उन्होनें कहा कि आज का भारत 2047 तक विकसित भारत बनने के लक्ष्य को लेकर आगे बढ़ रहा है।

इलेक्ट्रिक वाहनों को मिलेगा बढ़ावा
इसी के साथ पीएम मोदी ने जानकारी दी कि इलेक्ट्रिक वाहनों के बढ़ावा देने के लिए सरकार ने करीब 10 हजार करोड़ रुपये का निवेश किया है। शोध व परीक्षण की बेहतरी के लिए 3,200 करोड़ दिए गए हैं। उन्होनें कहा कि साल 2014 के करीब 10 साल में 12 करोड़ वाहन बिके थे लेकिन 2014 के बाद में देश में 21 करोड़ से अधिक वाहन बेचे जा चुके हैं। 10 साल पहले करीब 2,000 इलेक्ट्रिक वाहन बेचे गए थे जबकि अब 12 लाख इलेक्ट्रिक वाहन बेचे जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले 10 साल में यात्री वाहनों के मामले में लगभग 60 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है

ADVERTISEMENTS