केजरीवाल पहुंचे जौली ग्रांट एयरपोर्ट,कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत ,कर सकते हैं बड़ी घोषणाएं ,हरिद्वार में करेंगे रोड शो

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

राजधानी देहरादून में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल एक बार फिर चुनावी साल में उत्तराखंड पहुँच गए हैं। जौलीग्रांट पहुंचने पर एयरपोर्ट पर कार्यकर्त्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ कर्नल(सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल, प्रदेश प्रभारी दिनेश मोहनिया भी मौजूद रहे।बता दें कि दिल्ली के सीएम और आप संयोजक अरविंद केजरीवाल एयरपोर्ट से हरिद्वार के लिए रवाना हुए और वहां सबसे पहले पत्रकारों से बातचीत करेंगे। अरविंद केजरीवाल हरिद्वार में ऑटो टैक्सी ड्राइवरों की मीटिंग में भी शामिल होंगे। इसके बाद रोड शो और विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर कार्यकर्ताओ से चर्चा करेंगे।उत्तराखंड में जल्द ही विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। यही वजह है कि राष्ट्रीय दलों के दिग्गज उत्तराखंड में आकर जनता को लुभाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। 17 नवंबर को दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया उत्तराखंड के दौरे पर थे।

ADVERTISEMENTS

उन्होंने ऐलान किया था कि कर्नल(सेवानिवृत्त) अजय कोठियाल गंगोत्री विधानसभा सीट से चुनाव लडेंगे। अब सीएम अरविंद केजरीवाल भी उत्तराखंड दौरे पर पहुंच रहे हैं। रोड शो के बाद केजरीवाल आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी को लेकर कार्यकर्त्ताओं के साथ बैठक भी करेंगे। पार्टी ने केजरीवाल के दौरे के लिए तैयारी पूरी कर ली है।अरविंद केजरीवाल चुनावी साल में पहले भी यहां आकर जनता के बीच पैठ बनाने की कोशिश कर चुके हैं। ऐसे में ये देखना बेहद ही दिलचस्प होगा कि इस बार केजरीवाल देवभूमि में क्या कुछ खास लेकर आते हैं और किस तरह से जनता के बीच पहुंचते हैं।

ADVERTISEMENTS