केदारनाथ धाम जा रहे श्रद्धालुओं को रोका, भारी बारिश के चलते लिया फैसला
ADVERTISEMENTS
प्रदेश में भारी बारिश के चलते केदारनाथ यात्रा को कुछ देर के लिए रोक दिया गया है। जानकारी के अनुसार जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार ने बताया कि गौरीकुंड से लेकर केदारनाथ तक तेज बारिश हो रही है।
ADVERTISEMENTS
रविवार सुबह 10.30 बजे से सोनप्रयाग और गौरीकुंड से यात्रियों को आगे नहीं भेजा जा रहा है। इससे पहले सुबह आठ बजे तक कुल 5828 यात्री सोनप्रयाग से केदारनाथ के लिए रवाना हुए थे।
26 तक भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी
बता दें मौसम विभाग के मुताबिक रविवार और सोमवार को भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा 27 से प्रदेश में बारिश हल्की होने की संभावना है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


