Kathua Terrorist Attack : जम्मू-कश्मीर में आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवान शहीद, देवभूमि में शोक की लहर

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



जम्मू-कश्मीर के कठुआ में हुए आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवान शहीद हो गए। इस खबर के बाद से पूरी देवभूमि में शोक की लहर दौड़ गई है। जवानों के परिजन सदमे में हैं।

ADVERTISEMENTS


आतंकियों ने कठुआ के बदनोता के बरनूड इलाके में जेंडा नाले के पास सेना के वाहन पर घात लगाकर हमला कर दिया। इस हमले में सेना के पांच जवान शहीद हो गए। पांचों जवान उत्तराखंड के गढ़वाल के हैं। जबकि कई जवानों के घायल होने की जानकारी भी मिल रही है। पांच जवानों की शहादत की खबर के बाद से देवभूमि शोक में डूब गई है।

आतंकी हमले में उत्तराखंड के पांच जवान शहीद
आतंकी हमले में उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग निवासी नायब सूबेदार आनंद सिंह, लैंसडौन निवासी हवलदार कमल सिंह, कीर्तिनगर ब्लॉक के थाती डागर निवासी राइफलमैन आदर्श नेगी, टिहरी गढ़वाल निवासी नायक विनोद सिंह, रिखणीखाल निवासी राइफलमैन अनुज नेगी शहीद हो गए।

कठुआ जिले में जारी किया गया था हाई अलर्ट
आपको बता दें कि हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी बुरहान वानी की बरसी पर आतंकवादियों के हमले का इनपुच की सुरक्षा एजेंसियों को इनपुट मिले थे। ऐसे में कई इलाकों में हाई अलर्ट जारी किया गया था। कठुआ जिले में भी हाई अलर्ट जारी किया गया था। इसके साथ ही सभी एजेंसियों को एहतियात बरतने के निर्देश भी दिए गए थे।

ADVERTISEMENTS