काठगोदाम थाना पुलिस ने 69.50 ग्राम स्मैक के साथ दो किए गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में आज बहुउद्देशीय भवन सभागार में काठगोदाम थाना पुलिस के द्वारा अवैध स्मैक के साथ दो अभियुक्तों को पकड़े गए मामले में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया जिसमें क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर के द्वारा बताया गया कि नशे के कारोबार की तस्करी करने वाले लोगों को पकड़ने के लिए पुलिस प्रशासन के द्वारा काफी तेजी से अभियान चलाया जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS

इसी के तहत नैनीताल जिले में आने वाली वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है और इस सघन चेकिंग अभियान चलाते हुए काठगोदाम थाना पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हासिल हुई है।बता दें कि हल्द्वानी व थाना अध्यक्ष विमल कुमार मिश्रा के नेतृत्व में वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें पुलिस को मुखबिर के द्वारा मिली सूचना पर नैनीताल रोड स्थित सेंट थेरेसा स्कूल के पास रेनो क्विड वाहन संख्या यूके 06ac 6147 को रोका गया इस वाहन में दो व्यक्ति बैठे हुए थे। जिनकी पुलिस के द्वारा तलाशी ली गई जिसमें तलाशी के दौरान पुलिस को दो अभियुक्तों के पास से 69.25 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई बता दें कि राजकरन कंबोज 38 वर्षीय पुत्र जागीर सिंह निवासी मझराशीला इंटर कॉलेज के पास थाना गदरपुर उधम सिंह नगर और बाबूराम 28 वर्षीय पुत्र दलपत सिंह निवासी वार्ड नंबर 4 मझराशीला के पास थाना गदरपुर उधम सिंह नगर की जब तलाशी ली गई तब रात किरण कंबोज के पास से 64.75 ग्राम स्मैक आरोपी बाबूराम के पास से 4.50 ग्राम बरामद हुई जिसके बाद पुलिस ने बरामद माल एवं वाहन को कब्जे में कर लिया जिसके बाद पुलिस के द्वारा आरोपियों से पूछताछ की गई जिसमें आरोपियों ने बताया कि वह स्मैक किच्छा से लेकर आ रहे हैं। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में मुकदमा एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/60 के तहत दर्ज किया है। इस मामले में क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर ने बताया कि राजकरन कम्बोज का बैकग्राउंड संदिग्ध है ।जिसे पुलिस के द्वारा खंगाला जा रहा है बता दें कि पुलिस टीम में काठगोदाम थाना अध्यक्ष विमल मिश्रा, एसआई प्रकाश चंद्र, एसआई हरीश आर्य ,एसओजी हेड कांस्टेबल दीपक अरोड़ा, कॉन्स्टेबल एसओजी भानु प्रताप, एसओजी कांस्टेबल कुंदन कठायत, कॉन्स्टेबल एसओजी वीरेंद्र चौहान ,कॉन्स्टेबल एजाज अहमद ,कॉन्स्टेबल नीरज शर्मा ,कॉन्स्टेबल एसओजी चंदन नेगी व कॉन्स्टेबल एसओजी जितेंद्र कुमार मौजूद थे।

Report by-ankur saxena

ADVERTISEMENTS