Youtube से इतना कमाती थी पाक के लिए जासूसी करने वाली Jyoti Malhotra, इनकम जान रह जाएंगे हैरान

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
youtube-jyoti-malhotra-income-networth

हरियाणा की फेमस यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा(YouTuber Jyoti Malhotra) पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि वो पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी को भारत की संवेदनशील जानकारी देती थी। बता दें कि ज्योति का यूट्यूब चैनल है जिसका नाम ‘ट्रैवल विद जो’(jyoti malhotra youtube channel) है। इसके जरिए वो अच्छी खासी कमाई करती थीं। ऐसे में चलिए जानते है कि वो यूट्यूब से कितना पैसा कमाती है?

ADVERTISEMENTS

who-is-youtuber-jyoti-malhotra-her-pakistan-link-amid-spy

कौन हैं YouTuber Jyoti Malhotra?

33 साल की ज्योति मूल रूप से हरियाणा के हिसार की रहने वाली हैं। उनके यूट्यूब चैनल पर 3.77 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर हैं। जिसमें वो अलग-अलग देशों की यात्राओं को डॉक्यूमेंट करती रही हैं। खास बात ये है कि उनके चैनल पर पाकिस्तान से जुड़े कई वीडियो भी हैं।

खुद को वो ‘संस्कृति और सद्भावना की दूत’ के तौर पर पेश करती रही हैं। लेकिन अब गिरफ्तारी के बाद उनकी छवि पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सोशल मीडिया पर वो काफी एक्टिव थीं और उनकी यहां से काफी अच्छी कमाई होती थी।

यूट्यूब से ज्योति की कमाई

ज्योति की यूट्यूब विज्ञापनों और ब्रांड डील्स से अच्छी खासी कमाई करती थीं। यूट्यूब पर 3.77 लाख और इंस्टाग्राम पर Jyoti Malhotra (@travelwithjo1) पर उनके 1.31 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स (jyoti malhotra instagram) हैं। ज्यादातर उनकी कमाई यूट्यूब वीडियोज में व्यूज से होती थी। साथ ही उनके पास ब्रांड्स के साथ की गई स्पॉन्सरशिप डील्स भी आती थी।

जैसा कि आपको पता ही है कि यूट्यूब पर औसतन हर 1000 व्यूज पर 18 डॉलर तक की कमाई होती है। जो कि इंडियन करेंसी में 1558 होते है। अगर उनके चैनल पर मान लें कि औसतन 50,000 व्यूज आते है और वो महीने के 10 वीडियो अपलोड करती हैं तो उनकी महीने कि कमाई 40,000-1,20,000 तक होगी। हालांकि ये सिर्फ अनुमानित आकंड़ा है। चैनल के व्यूज और विज्ञापन के दरों पर कमाई आगे-पीछे हो सकती है।

ब्रांड डील्स से कमाई jyoti malhotra income

ज्योति ट्रैवल ऐप्स की स्पॉन्सरशिप से भी कमाती थी। ट्रैवल गियर, होटल, एयरलाइंस आदि की स्पॉन्सरशिप से भी अच्छी खासी कमाई होती थी। अनुमानित तौर पर एक फेमस ट्रैवल व्लॉगर होने की वजह से वो हर एक स्पॉन्सर्ड पोस्ट के 20,000 से 50,000 रुपए तक लेती होंगी। जिससे वो महीने का 40,000 से 1.5 लाख तक की कमाई करती होंगी।

हर महीने कितना कमाती थी ज्योति?

ज्योति मल्होत्रा की यूट्यूब और सोशल मीडिया से उनकी वीडियो में व्यूज, स्पॉन्सरशिप और ब्रांड डील्स आदि के आधार पर इनकम 1,00,000 रुपये से 2.7 लाख रुपए(jyoti malhotra income) के बीच हो सकती है।

ADVERTISEMENTS