अभी अभी :- हल्द्वानी में देर रात भूकंप के तेज झटके, घरों से बाहर निकले लोग
ADVERTISEMENTS

करीब पांच सेकंड तक महसूस हुई धरती की कंपकंपी, अचानक मची अफरा-तफरी
हल्द्वानी। अभी देर रात करीब 10.25 मिनट पर हल्द्वानी में अचानक धरती डोल उठी। करीब पांच सेकंड तक भूकंप के तेज झटके महसूस होने से लोगों में हड़कंप मच गया। घरों में मौजूद लोग घबराकर बाहर निकल आए और कई इलाकों में कुछ देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।
लोगों के मुताबिक अचानक मकान और सामान हिलने लगा। कुछ ही सेकंड में लोग घरों से निकलकर खुले स्थानों की ओर दौड़ पड़े। भूकंप का झटका महसूस होते ही लोग एक-दूसरे को फोन कर जानकारी लेने लगे।
फिलहाल भूकंप की तीव्रता, केंद्र और गहराई की आधिकारिक जानकारी का इंतजार है। शुरुआती तौर पर किसी बड़े नुकसान या जनहानि की सूचना सामने नहीं आई है।
ADVERTISEMENTS
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें


