पत्रकार पंकज मिश्रा मौत मामला: जर्नलिस्ट अमित सहगल और उनका सहयोगी अरेस्ट, जल्द होगा बड़ा खुलासा

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें
Dehradun SSP ajay singh

देहरादून में वरिष्ठ पत्रकार पंकज मिश्रा की संदिग्ध मौत मामले में पुलिस ने मिश्रा के साथ मारपीट करने वाले अमित सहगल और उसके साथी को अरेस्ट कर लिया है।

ADVERTISEMENTS

पत्रकार पंकज मिश्रा मौत मामले में अमित सहगल और सहयोगी अरेस्ट

देहरादून के दून विहार क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में हुई पत्रकार पंकज मिश्रा की मौत मामले में पुलिस ने मारपीट करने वाले अमित सहगल (51) पुत्र स्वर्गीय अशोक सहगल और पार्थोशील (45) पुत्र मनिंद्रनाथ सील निवासी ईस्ट मुंबई को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक के भाई अरविंद ने जान से मारने की नियत से सहगल और उसके साथियों पर मारपीट करने के गंभीर आरोप लगाए थे।

अचेत अवस्था में थे पंकज मिश्रा

घटना 16 दिसंबर है। पुलिस को सूचना मिली थी कि दून विहार क्षेत्र में किराए पर रहने वाला व्यक्ति अचेत अवस्था में पड़ा है और कोई प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि मकान के पीछे वाले कमरे में बेड के पास फर्श पर पंकज मिश्रा मुंह के बल अचेत अवस्था में पड़े थे। उन्हें तत्काल एम्बुलेंस से दून चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

मौत से एक दिन पहले हुई थी बुरी तरह से मारपीट

16 दिसंबर की रात मृतक के भाई अरविंद मिश्रा, निवासी लखनऊ, अन्य परिजनों के साथ देहरादून पहुंचे और एसएसपी देहरादून से मुलाकात की। परिजनों ने मामले की तहरीर दी। जिसमें उन्होंने बताया कि 15 दिसंबर को कुछ लोग मृतक के घर आए थे, जहां गाली-गलौच, मोबाइल फोन छीनने और जान से मारने की नीयत से मारपीट की। परिजनों का दावा है कि इसी मारपीट के कारण पंकज मिश्रा की मौत हुई है।

ADVERTISEMENTS