आधार से जुड़ी ये खबर पढ़ना है जरूरी, अपडेट नहीं कराया तो होगी मुश्किल

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



क्या आपका आधार कार्ड भी 10 साल पुराना है। अगर हां, तो आपके लिए यह खबर बेहद ही जरूरी है। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण यानी यूआईडीएआइई ने एक नोटिस जारी कर उन लोगों से अपने दस्तावेजों और जानकारियों को अपडेट कराने के लिए कहा है जिन्होंने 10 साल पहले अपना आधार कार्ड बनवाया था और उन्होंने उसके बाद कभी भी इसे अपडेट नहीं कराया है।

ADVERTISEMENTS


UIDAI की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया है कि जानकारी अपडेट कराने का काम ऑनलाइन या आधार केंद्रों पर जाकर दोनों तरीकों से किया जा सकता है। हालांकि इसे अनिवार्य नहीं बताया है।


बयान के मुताबिक, ऐसे व्यक्ति जिन्होंने अपना आधार दस साल पहले बनवाया था और उसके बाद इन वर्षों में कभी अपडेट नहीं करवाया है, ऐसे आधार नंबर धारकों से दस्तावेज अपडेट करवाने का आग्रह किया जाता है| यूआईडीएआइई ने इस संबंध में आधार धारकों को दस्तावेज अपडेट की सुविधा निर्धारित शुल्क के साथ प्रदान की है और आधार धारक व्यक्तिगत पहचान प्रमाण और पते के प्रमाण से जुड़े दस्तावेजों को आधार डाटा में अपडेट कर सकता है।


बयान में कहा गया है कि इन दस साल के दौरान आधार संख्या किसी व्यक्ति की पहचान के प्रमाण के रूप में उभरी है और आधार संख्या का उपयोग विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने के लिए किया जा रहा है। यूआईडीएआइई ने कहा कि इन योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ उठाने के लिए लोगों को व्यक्तिगत नवीनतम विवरण से आधार डाटा को अपडेट रखना है ताकि आधार प्रमाणीकरण व सत्यापन में कोई असुविधा नहीं हो।

ADVERTISEMENTS