देहरादून से छुट्टी पर अपने गांव जा रहा ITBP जवान लापता

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

मध्यप्रदेश के शिवपुरी के तेंदुआ गांव के रहने वाले एक आर्मी जवान जो कि देहरादून में तैनात थे छुट्टी में घर लौटते वक्त लापता हो गए हैं और उनका अब तक कोई भी पता नहीं चल सका है।

ADVERTISEMENTS


उनके परिजनों ने उनके लापता होने की सूचना पुलिस में दर्ज कराई है। आपको बता दें कि जवान देहरादून की आईटीबीपी मसूरी बेस से 15 दिन की छुट्टी लेकर 4 मार्च को घर पर ही निकला था, लेकिन आखिरी बार बात जब चचेरे भाई की ITBP जवान से हुई तो उसने बताया कि वह देहरादून तक आ चुका है और रास्ते में है। इसके बाद वह घर नहीं पहुंचे। उनके घर में पहुंचने से चिंतित उनके परिजनों ने पुलिस को उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। परिजनों ने इसकी शिकायत अब तेंदुआ थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।


मिली जानकारी के अनुसार, तेंदुआ थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़ी के निवासी 30 वर्षीय उदय सिंह यादव देहरादून की आईटीबीपी मसूरी बेस में पदस्थ थे और आईटीबीपी के जवान उदय यादव की 4 मार्च से 15 दिनों की छुट्टी स्वीकृत हुई थी। उदय 4 मार्च को आईटीबीपी मसूरी बेस से शिवपुरी की ओर तो निकले लेकिन वह आज तक घर नहीं पहुंचे। उनके परिजनों ने बताया कि आखिरी बार उनसे जब बात हुई थी तो उन्होंने कहा था कि वह देहरादून पहुंच गए हैं और घर आने वाले हैं। मगर उसके बाद से ही उनका फोन भी बंद आ रहा है और उनसे बात नहीं हो पा रही है और न ही वे अब तक अपने घर पहुंचे हैं। उनके परिजनों ने जवान उदय यादव की गुमशुदगी की शिकायत तेंदुआ थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने आईटीबीपी जवान की गुमशुदगी दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

ADVERTISEMENTS