कांग्रेस में हो सकती है बड़ी टूट! राहुल गांधी के दौरे के बीच BJP में होगी बड़ी ज्वॉइनिंग, राजनीतिक हलचल बढ़ी

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें
major split likely in congress bjp set for a major induction
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण Dr M.G.R शैक्षणिक एवं अनुसंधान…

राजनीति में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी की है। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी के दौरे के बीच भाजपा में बड़ी ज्वॉइनिंग हो सकती है। बताया जा रहा है कि वह राहुल गांधी की…

इंदौरः मध्यप्रदेश की राजनीति में से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां भाजपा ने कांग्रेस को बड़ा झटका देने की तैयारी की है। सूत्रों के मुताबिक राहुल गांधी के दौरे के बीच भाजपा में बड़ी ज्वॉइनिंग हो सकती है। बताया जा रहा है कि वह राहुल गांधी की टीम के पूर्व सदस्य रह चुके है। फिलहाल, उनके नाम पर सस्पेंस रखा गया है।

जानकारी के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राहुल गांधी के दौरे के बीच कांग्रेस को बड़ा झटका देने के लिए खास रणनीति तैयार की है। सूत्रों से पता चला है कि भाजपा शाम 5 बजे कांग्रेस के पूर्व सदस्य को पार्टी की सदस्यता दिलवाने जा रही है। वह राहुल गांधी की कंटेंट टीम का अहम हिस्सा रह चुके हैं। फिलहाल, भाजपा ने व्यक्ति के नाम का खुलासा  नहीं किया गया है। माना जा रहा है कि बीजेपी इस कदम के जरिए कांग्रेस और राहुल गांधी की घेराबंदी करने की तैयारी में है।

वहीं, दूसरी ओर राहुल गांधी के इंदौर आगमन पर महिला संघर्ष समिति द्वारा कांग्रेस नेता को काले झंडे दिखाकर विरोध करने की खबर है। समिति का आरोप है कि राहुल गांधी ने लोकसभा और विधानसभा में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का विरोध किया था, इसी वजह से महिला संघर्ष समिति उनके इस दौरे का विरोध करने जा रही है

ADVERTISEMENTS