2024 में भी इसरो करेगा कमाल, 1 जनवरी को लॉन्च करेगा ये बड़ा मिशन

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

इसरो 2024 में भी कमाल करने जा रहा है। 1 जनवरी को इसरो अंतरिक्ष में एक्स रे स्त्रोतों के तीव्र ध्रुवीकरण की जांच करने के लिए अपने एक्स-रे पोलारिमीटर सैटेलाइट को लॉन्च करेगा। यह भारत का पहला पोलारिमीटर मिशन होगा। इससे पहेल 2021 में नासा ने इमेजिंग एक्स-रे पोलारिमेट्री एक्सप्लोरर लॉन्च किया था। उस मिशन के बाद यह दुनिया का दूसरा ऐसा मिशन है। इस मिशन पर सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनियाभर की नजरें टिकी हैं।

ADVERTISEMENTS

कब होगा लॉन्च?
इसरो के मुताबिक XPoSat मिशन को इसरो के भरोसेमंदर लॉन्च व्हीकल PSLV से 1 जनवरी को सुबह 9: 10 बजे लॉन्च किया जाएगा। इस मिशन के जरिए सुपरनोवा विस्फोटों जैसे ब्रहामांड के अनसुलझे रहस्यों को उजागर करने में मदद मिलेगी। इसका मुख्य उद्देश्य प्रकाश और ऊर्जा के स्त्रोत को सुलझाने में किया जाएगा। इस सैटेलाइट को पृथ्वी से 650 किमी की निचली कक्षा में स्थापित किया जाएगा। यह सैटेलाइट करीब 5 साल तक काम आएगी। इसमें लगे 2 पेलोड को बेंगलुरु स्थित रमन रिसर्च इंस्टीट्यूट और इसरो के यू आर राव सैटेलाइट सेंटर में विकसित किया गया है।

ADVERTISEMENTS