#IPS अरूण मोहन जोशी बने देश के सबसे कम उम्र के IG, उत्तराखंड से है खास नाता

ख़बर शेयर करें

आईपीएस अफसर अरुण मोहन जोशी इस नाम की बीते कुछ दिनों से देशभर में खूब चर्चा हो रही है। आपको बता दें कि ये चर्चा इसलिए हो रही क्योंकि आईपीेस अरुण मोहन जोशी भारत में सबसे कम उम्र के आईजी बन गए हैं। देश में पहली बार इतनी कम उम्र का कोई अधिकारी आईजी बना है।

Ad
Ad

2006 बैच के IPS अफसर हैं अरुण मोहन जोशी
आपको बता दें कि अरुण मोहन जोशी 2006 बैच के आईपीएस अफसर हैं। वो साल 2006 में सबसे कम उम्र 23 वर्ष की उम्र में आईपीएस अफसर बने थे। हालांकि इसके बाद कई और अधिकारी कम उम्र में आईपीएस बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर चुके हैं। बता दें कि साल 2022 में आईपीएस अफसर गौरव राजपूत 41 साल की उम्र में देश के सबसे कम उम्र के आईजी बने थे। अब ये रिकॉर्ड अरुण मोहन जोशी ने अपने नाम कर लिया है। वो 40 साल की उम्र में आईजी बन गए हैं।

उत्तराखंड से है खास नाता
अरुण मोहन जोशी उत्तराखंड कैडर के अधिकारी हैं। आपको बता दें कि आईपीएस अफसर अरुण मोहन जोशी एक मध्यम वर्गीय परिवार से हैं। अरुण मोहन जोशी का जन्म उत्तराखंड के जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर के चकराता के मुंधौल गांव में हुआ था। जबकि उनकी शिक्षा देहरादून और हरिद्वार में पूरी हुई है। उन्होंने आईआईटी रुड़की से इंजीनियरिंग की है। उनके पिता सराकरी नौकरी में थे। उनके तीन भाई और एक बहन है। आईपीएस अफसर अरुण मोहन जोशी अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता को देते हैं।

छोटी बहन ने दिया मां का प्यार
अरुण मोहन जोशी बचपन अपने गांव में रहा करते थे। छोटी सी उम्र में ही उनकी माता का निधन हो गया। लेकिन उनकी छोटी बहन ने कभी उनको मां की कमी महसूस नहीं होने दी। छोटी होने के बावजूद उनकी बहन समझदारी में सबसे बड़ी थी। उनकी बहन ने ही उन्हें मां का प्यार दिया। जबकि उनके पिता ने दोस्त बनकर उनका हर कदम पर साथ दिया।