IPL क्रिकेटर अभिषेक पोरेल रेप केस में गिरफ्तार, जबरन कैद, प्राइवेट मोमेंट रिकॉर्ड करने के भी आरोप

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

बंगाल और दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर बैटर अभिषेक पोरेल (Abhishek Porel) को पुलिस ने रेप के मामले में गिरफ्तार कर लिया है. उन्हें हुगली से गिरफ्तार किया गया. अभिषेक के खिलाफ एक मेडिकल स्टूडेंट ने रेप का मामला दर्ज कराया था.

post-main-image
अभिषेक पोरेल रेप केस के मामले में गिरफ्तार (फोटोे- PTI)

Quick AI HighlightsClick here to view more

  • दिल्ली कैपिटल्स के विकेटकीपर-बैटर अभिषेक पोरेल को पश्चिम बंगाल के हुगली में रेप के आरोप में 11 अगस्त को गिरफ्तार किया गया, जिसके बाद उनको कोर्ट में पेश किया गया।
  • पोरेल के खिलाफ एक मेडिकल स्टूडेंट ने अप्रैल 2023 में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने और शोषण करने की शिकायत मोग्रा पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई थी।
  • गिरफ्तारी और कोर्ट पेशी के बाद अगले कदम के तौर पर 11 अगस्त को मामले में अग्रिम जमानत पर सुनवाई होना तय है, जिसमें कोर्ट निर्णय लेगा।

11 अगस्त 2026 (अपडेटेड: 11 अगस्त 2026, 03:53 PM IST)

इंडियन प्रीमियर लीग की दिल्ली कैपिटल्स टीम के विकेटकीपर-बैटर अभिषेक पोरेल (Abhishisek Porel) को रेप के मामले में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने उन्हें पश्चिम बंगाल के हुगली में अरेस्ट किया. अभिषेक के खिलाफ रेप का मामला एक मेडिकल स्टूडेंट ने दर्ज कराया था. शिकायत में कहा गया कि अभिषेक ने महिला को शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए थे.

अभिषेक पोरेल को 11 अगस्त को पुलिस हिरासत में लिया गया. उनसे कई घंटे पूछताछ हुई. बाद में उन्हें औपचारिक तौर पर गिरफ्तार कर लिया गया. गिरफ्तारी के बाद अभिषेक का मेडिकल टेस्ट कराया गया. इसके बाद उन्हें चिनसुराह कोर्ट में पेश किया गया. मामले पर 11 अगस्त को ही अग्रिम जमानत पर सुनवाई भी तय थी. अभिषेक को गिरफ्तार करने का आदेश कलकत्ता हाई कोर्ट ने दिया था.जून में दर्ज हुआ था केस

पश्चिम बंगाल के मोग्रा पुलिस स्टेशन में पिछले महीने अभिषेक पोरेल के खिलाफ केस दर्ज किया गया था. शिकायतकर्ता के मुताबिक, अभिषेक ने शादी की बात कहकर शारीरिक संबंध बनाए और प्राइवेट मोमेंट बार-बार रिकॉर्ड किए. पीड़िता ने ये भी बताया कि पोरेल ने जनवरी 2023 में उनसे पहली बार कॉन्टैक्ट किया था. अप्रैल 2023 से वे एक-दूसरे से बात करने लगे. महिला ने आगे बताया कि वह पोरेल से पहली बार चंदरनगर में मिली थीं. फिर अभिषेक उन्हें अपने फ्लैट पर लेकर गए, जहां उनके साथ यौन शोषण किया गया.

पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने उन्हें गैरकानूनी तरीके से बंद करके रखा. खाना नहीं खाने दिया और जानबूझकर अकेला कर दिया. दिल्ली में 2 अप्रैल 2026 को हुई इस घटना के कारण शिकायतकर्ता की तबीयत बहुत खराब हो गई और वो ठीक से चल भी नहीं पा रही थी. उसके अगले दिन फ्लाइट होने के बावजूद उसे चोटों की वजह से तुरंत डॉक्टर के पास जाना पड़ा.बंगाल के लिए खेलते हैं पोरेल

अभिषेक पोरेल फर्स्ट क्लास क्रिकेटर हैं. वह डोमेस्टिक क्रिकेट में बंगाल के लिए खेलते हैं. पोरेल अब तक 32 फर्स्ट क्लास मैच खेल चुके हैं. वह IPL में भी खेलते हैं. पिछले कुछ सीजन से अभिषेक IPL टीम दिल्ली कैपिटल्स के साथ हैं. उन्होंने IPL 2026 में DC के लिए 4 मैच खेले थे.

ADVERTISEMENTS