जिला पंचायत उपाध्यक्ष दरमवाल के नेतृत्व में शामिल हुए प्रधान एवम बीडीसी भाजपा में हुए शामिल

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

विधायक भगत के निवास पर सदस्यता

-->

हल्द्वानी skt. कॉम

Haldwani News: आज हल्द्वानी में फिर कॉग्रेस को झटका लगा है। बीजेपी लगातार कॉग्रेस के विकेट पर विकेट गिराए जा रही है। अब कालाढूंगी विधायक बंशीधर भगत एवं जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरमवाल के नेतृत्व में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व ग्राम प्रधान सुरेश बिष्ट एवं सैकड़ों कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

इन्हें बीजेपी की सदस्यता दिलाने में जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरमवाल ने बड़ी भूमिका निभाई है। दरमवाल ने बीजेपी का कुनबा बढ़ाते हुए कॉग्रेस को झटका दिया है। इस दौरान कई प्रधान एवम बीडीसी मेंबर शामिल हुए।

जिला पंचायत उपाध्यक्ष आनंद सिंह दरमवाल का इस क्षेत्र में बहुत बड़ा प्रभाव है जिनके प्रयास से काफी लंबे समय से लगातार प्रधान के पद पर रहे सुरेंद्र बिष्ट एवं उनकी पत्नी समेत प्रधान और बीडीसी मेंबर भाजपा में शामिल हो गए