अंकिता भंडारी केस में वायरल ऑडियो की जांच तेज, उर्मिला सनावर आज SIT को सौंपेंगी अपना मोबाइल

अंकिता भंडारी हत्याकांड से जुड़े ऑडियो वायरल मामले में जांच आगे बढ़ गई है। पूछताछ के बाद अब मंगलवार यानी आज उर्मिला सनावर अपना मोबाइल फोन SIT के समक्ष जमा करवाएगी। जिसके बाद एसआईटी मोबाइल और वायरल ऑडियो को फॉरेंसिक जांच के लिए लैब भेजेगी।
हरिद्वार में उर्मिला के खिलाफ दर्ज है मुकदमा
गौरतलब है कि बीते दिनों पूर्व विधायक सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के बीच हुई बातचीत का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ था। ऑडियो में अंकिता भंडारी प्रकरण से जुड़ी संवेदनशील बातें सामने आने के बाद प्रदेशभर में राजनीतिक और प्रशासनिक हलचल तेज हो गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए बहादराबाद और झबरेड़ा थाने में सुरेश राठौर और उर्मिला सनावर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
उर्मिला आज अपना फ़ोन SIT को सौंपेगी
पहले से दर्ज मामलों को ध्यान में रखते हुए एसएसपी ने इस प्रकरण की जांच के लिए एसआईटी का गठन किया था। एसआईटी ने बीते गुरुवार को उर्मिला सनावर से पूछताछ की थी, जबकि शुक्रवार को पूर्व विधायक सुरेश राठौर से भी सवाल-जवाब किए गए। पूछताछ के दौरान उर्मिला सनावर ने अपने मोबाइल फोन जांच के लिए सौंपने की बात कही थी
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन