उत्तराखंड के इस सीमांत गांव से कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा कल से होगी शुरू

ख़बर शेयर करें

उत्तराखंड में कांग्रेस सात नवंबर को चमोली के सीमांत गांव माणा से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करेगी। प्रदेश भर में ये यात्राएं 14 से 19 नवंबर के बीच निकाली जाएंगी। यात्रा के दौरान प्रदेश के विभिन्न धार्मिक स्थलों से मिट्टी और जल एकत्र किया जाएगा जो कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दिया जाएगा। साथ ही राहुल की यात्रा में अब आने वाले राज्यों में जगह जगह इस जल और मिट्टी के साथ पौधे भी रोपे जाएंगे।

Ad
Ad


उत्तराखंड में कांग्रेस सात नवंबर को चमोली के सीमांत गांव माणा से भारत जोड़ो यात्रा शुरू करने जा रही है। प्रदेश भर में ये यात्राएं 14 से 19 नवंबर के बीच निकाली जाएंगी।

यात्रा के दौरान प्रदेश के विभिन्न धार्मिक स्थलों से मिट्टी और जल एकत्र किया जाएगा जो कांग्रेस नेता राहुल गांधी को दिया जाएगा। यात्रा में उत्तराखंड कांग्रेस प्रदेश प्रभारी देवेन्द्र यादव और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा के साथ कई बड़े नेता मौजूद होंगे।


उत्तराखंड कांग्रेस मुख्य प्रवक्ता गरिमा दसौनी ने जानकारी देते हुए बताया कांग्रेस के सभी नेता माणा को पहले दिन से ही महत्व देते आए हैं चाहे स्वर्गीय इंदिरा गांधी की बात करें उन्होंने वहां ट्राइबल्स के बीच जाकर सांस्कृतिक में प्रतिभाग किया और रैली को संबोधित किया। चाहे फिर सोनिया गांधी की बात करें कांग्रेस के समस्त नेता लगातार माणा जाते रहे हैं

क्योंकि माणा उत्तराखंड का अंतिम गांव है, तो उसका महत्व और भी ज्यादा है और अंतिम छोर के व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना नीतियां पहुंचाना यह कांग्रेस की पहले से नीति रही है ऐसे में कांग्रेस अध्यक्ष और प्रभारी ने यह फैसला किया उत्तराखंड में भी भारत जोड़ो यात्रा माणा से शुरू की जाए।


यात्रा में राहुल द्वारा उठाए जा रहे राष्ट्रीय मुद्दों के साथ ही स्थानीय मुद्दे भर्ती घोटाला, अंकिता भंडारी हत्याकांड, कानून व्यवस्था सहित सभी मुद्दों को जनता के सामने लाया जाएगा। शनिवार को प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव और प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कांग्रेस नेताओं और विधायकों के साथ यात्रा की तैयारियों को पूर कर लिया है। यात्रा के दौरान कांग्रेस केंद्र और प्रदेश सरकार की जनविरेाधी नीतियों को जनता के सामने रखेगी। महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, सांप्रदायिकता प्रमुख मुद्दे होंगे। इसके साथ ही राज्य के स्थानीय मुद्दों को भी प्रमुखता से उठाया जाएगा।