मंगल में हुआ अमंगल! सुबह-सुबह इस जिले में लगे भूकंप के झटकें, तीव्रता 3.5 रिकॉर्ड

बागेश्वर। जनपद में मंगलवार सुबह भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए, जिससे कुछ देर के लिए लोगों में दहशत फैल गई। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.5 मापी गई है।भूकंप का केंद्र बागेश्वर क्षेत्र में 29.93 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 80.07 डिग्री पूर्वी देशांतर पर स्थित बताया गया है। इसकी गहराई लगभग 10 किलोमीटर रही। झटके महसूस होते ही एहतियातन कई लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।हालांकि, भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है। झटकों के बाद लोग कुछ समय तक सतर्क रहे, लेकिन किसी तरह की अफरा-तफरी नहीं हुई। तहसीलों से प्राप्त जानकारी के अनुसार समाचार लिखे जाने तक सभी स्थानों पर स्थिति सामान्य बनी हुई है।प्रशासन द्वारा लगातार स्थिति पर नजर रखी जा रही है। आपदा प्रबंधन अधिकारी शिखा सुयाल ने आमजन से अपील की है कि वे सतर्क रहें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत प्रशासन को सूचना दें
सबसे पहले ख़बरें पाने के लिए -
👉 सच की तोप व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ें



नारायण मनराल के आगे नही चली विरोधियों की निर्विरोध बने पनियाली के उप प्रधान
खनन एवं वन विभाग की जुगलबंदी से अस्तित्व में आएगा संजीवनी वन