उत्तराखंड में फिर यहां महसूस किए गए भूंकप के झटके

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

उत्‍तराखंड में चीन सीमा से सटे उत्‍तरकाशी जिले में रविवार दोपहर बाद भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. जिससे लोग दहशत में आ गए और घरों से बाहर निकल आए. करीब दो सेकंड के भूकंप का झटका लगते ही लोग अपने घरों और दुकानों से बाहर निकल आए. किसी तरह के जानमाल के नुकसान की कोई खबर नहीं है.

-->


दो बार आया भूकंप
बताया जा रहा है कि उत्तराखंड के उत्‍तरकाशी में दो बार भूकंप के झटके महसूस किए गए. भूकंप दोपहर 12.37 बजे आया, जिसकी तीव्रता 3.6 मापी गई है तो वहीं दूसरा झटका 12.54 बजे दूसरा झटका महसूस हुआ, जो कि हल्‍का था. भूकंप का केंद्र कहां था और इसकी तीव्रता कितनी थी यह अभी पता नहीं चल पाया है. भूकंप से जान माल के नुकसान की भी अभी खबर नहीं है. जनपद मुख्यालय , मनेरी, मातली, जोशियाड़ा, भटवाड़ी क्षेत्रान्तर्गत भूकंप के झटके महसूस किए गए. बाकी तहसील क्षेत्रों में भूकंप के झटके महसूस नहीं किए गए.

उत्तराखंड बेहद संवेदनशील
उत्तरकाशी जनपद भूकंप की दृष्टि से जोन 5 में आता है. उत्तराखंड भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है. राज्य के अति संवेदनशील जोन 5 की बात करें इसमें रुद्रप्रयाग (अधिकांश भाग), बागेश्वर, पिथौरागढ़, चमोली, उत्तरकाशी जिले आते हैं. ऊधमसिंहनगर, नैनीताल, चंपावत, हरिद्वार, पौड़ी व अल्मोड़ा जोन चार में हैं और देहरादून व टिहरी दोनों जोन में आते हैं.