Uksssc केस में 15 लोगों से 15-15 लाख लेकर नकल कराने वाला हाकम का गुर्गा एसटीएफ ने दबोचा

ADVERTISEMENTS
Ad
Ad
ख़बर शेयर करें

सहारनपुर एसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग(यूकेएसएसएससी ) पेपर लीक मामले में एसटीएफ ने मंगलवार को 43वीं गिरफ्तारी की है। अब सहारनपुर का पशुधन प्रसार अधिकारी हत्थे चढ़ा है।

आरोपी ने करीब 15 लोगों को धामपुर में बने सेंटर में पेपर हल कराया था। इसके लिए उसने प्रत्येक अभ्यर्थी से 15-15 लाख रुपये लिए थे। आरोपी हाकम सिंह गैंग का गुर्गा है।एसएसपी एसटीएफ आयुष अग्रवाल ने बताया कि स्नातक स्तरीय परीक्षा की जांच में बहुत से नए तथ्य भी सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में सहारनपुर के एक पशुधन प्रसार अधिकारी मनोज कुमार चौहान का नाम भी सामने आया था।

एसटीएफ ने उसे पकड़ने के लिए जाल बिछाया।टीम ने उसे मंगलवार को गिरफ्तार भी कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह हाकम सिंह के दोस्त केंद्रपाल का साथी है।

उसने इंजीनियर ललित मोहन शर्मा के मकान में 15 अभ्यर्थियों को पेपर हल कराया था। आरोपी ऊधमसिंह नगर के जसपुर क्षेत्र के गांव कासमपुर का रहने वाला है। उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS