सेवा ही परमो धर्म: के सिद्धांत पर चलते हुए भारत विकास परिषद ने किया यह कार्य

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी एसकेटी डॉटकॉम

भारत विकास परिषद लगातार जनहित लोकहित के कामों में जुटा हुआ है इसके लिए वह निस्सहाय और दिव्यांग लोगों को उपकरण देकर उनकी मदद करता आया है.

इसी क्रम में आज 3 दिव्यांग लोगों को ट्राई साइकिल प्रदान की.


शाखा अध्यक्ष भवानीशंकर नीरज ने बताया कि भारत विकास परिषद शाखा हल्द्वानी विभिन्न सेवा कार्यो जैसे चिकित्सा शिविर, रक्तदान शिविर, शरद ऋतू में कम्बल एवं वस्त्र वितरण तथा दिव्यांग सहायता के माध्यम से अपनी पहचान बनाए हुए है।


रीजनल संरक्षक श्री भगवान सहाय जी ने दिव्यांग सहायता कार्य हेतू शाखा को साधुवाद दिया।तथा भविष्य में ऐसे कार्य करने हेतू प्रोत्साहित किया ।

ADVERTISEMENTS Ad