नैनीताल के पर्यटन स्थलों में पसरा सन्नाटा, तस्वीरों में देखें कैसा है हाल

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

नैनीताल के पर्यटन स्थलों में सन्नाटा पसरा हुआ है। वीकेंड पर नैनीताल शहर और उसके आस पास स्थित पिकनिक स्पॉटों पर पर्यटकों की आवाजाही बेहद कम रही। जिससे कुमाऊं मंडल के पर्यटन पर खासा असर पड़ा है।

ADVERTISEMENTS
Haldwani Violence
पर्यटन स्थलों में पसरा सन्नाटा

बता दें बीते 8 फरवरी को हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में हुई हिंसा के बाद पर्यटक कुमाऊं मंडल में आने से दूरी बना रहे हैं। जिससे नैनीताल, भीमताल और भवाली सहित कई पर्यटक स्थलों में सन्नाटा पसरा हुआ है।

Haldwani Violence
पर्यटन स्थलों में पसरा सन्नाटा

हमेशा पर्यटकों की भीड़भाड़ से गुलजार रहने वाले यह पर्यटन स्थल इस समय पूरी तरह से खाली पड़े हैं। जिससे लोगों के रोजगार पर भी बड़ा असर पड़ रहा है।

Haldwani Violence
पर्यटन स्थलों में पसरा सन्नाटा

वहीं कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत ने पर्यटकों से अपील करते हुए कहा कि यहां किसी तरह की कोई दिक्कत नही है। आप कुमाऊं में आएं आप यहां पूरी तरह से सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया अब कुमाऊं में हालात पूरी तरह से सामान्य हैं। प्रशासन और पुलिस आपकी सेवा में तत्पर है।

Haldwani Violence
पर्यटन स्थलों में पसरा सन्नाटा
ADVERTISEMENTS