घने जंगलों के बीच नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, शिनाख्त में जुटी पुलिस

ख़बर शेयर करें




खेतीगाड़ में घने जंगलों के बीच नर कंकाल मिलने से सनसनी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने नर कंकाल को कब्जे में ले लिया है। नर कंकाल पांच से छह महीने पुराना बताया जा रहा है। अब तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस शिनाख्त में जुट गई है।

Ad
Ad

खेतीगाड़ में नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप
लोहाघाट थाना क्षेत्र के मानेश्वर मे राष्ट्रीय राजमार्ग से तीन किलोमीटर दूर ग्राम पंचायत मझेड़ा के खेतीगाड़ मे घने जंगलों के बीच एक नर कंकाल मिलने से हड़कंप मच गया। नर कंकाल पांच से छह महीने पुराना बताया जा रहा है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची।

कपड़ों के आधार पर पुरुष का लग रहा है कंकाल
लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार ने बताया ग्राम प्रधान की सूचना पर वो मौके पर पहुंचे और नर कंकाल को कब्जे में लिया। उन्होंने कहा कंकाल पांच से छह महीने पुराना लग रहा है। कंकाल कपड़ों के आधार पर पुरुष का लग रहा है। उन्होंने कहा नर कंकाल को मोर्चरी लोहाघाट भेज दिया गया है और कल पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जाएगी।

नर कंकाल की शिनाख्त में जुटी पुलिस
एसएचओ ने बताया कि पुलिस नर कंकाल की शिनाख्त में जुट गई है तथा आगे की कार्रवाई पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद की जाएगी। 72 घंटे के बाद नर कंकाल का अंतिम संस्कार किया जाएगा। वहीं ग्राम प्रधान रमेश पांडे का कहना है जंगल में घास लेने के लिए कुछ लोग गए तभी उन्होंने इस कंकाल को देखा और पुलिस को सूचना दी।