चौथे दिन शुरू हुआ सत्र, नेता प्रतिपक्ष हां या ना में सरकार से मांगा जवाब,पढ़े खबर

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य में विधानसभा सदन में चौथे दिन सत्र शुरू हुआ जिसमें भगवानपुर में मेडिकल कॉलेज के निर्माण के लिए बजट जारी न होने को लेकर कांग्रेस विधायक ममता राकेश ने सरकार को घेरा और सवाल पूछा। वहीं ममता राकेश के सवाल का स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने जवाब दिया. वहीं इसके बाद सदन में कांग्रेस ने जमकर हंगामा किया और वेल में आ गए जिसके बाद सदन का कार्यवाही 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई।धनसिंह रावत ने कहा कि हरिद्वार में एक मेडिकल कॉलेज बन रहा है. एक जिले में एक ही मेडिकल कॉलेज बन सकता है इसलिए भगवानपुर में पीपीपी मोड़ में बनाया जा सकता है। इस पर विधायक ममता राकेश ने कहा वित्त मंत्री रहते प्रकाश पन्त ने बजट भाषण में भगवानपुर में मेडिकल कॉलेज खोलेने की बात कही थी.

ADVERTISEMENTS

भगवानपुर में मेडिकल कॉलेज खोलने पर असमंजस को लेकर कांग्रेस विधायक वेल में आए और सरकार के खिलाफ नारे बाज़ी की।नेता प्रतिपक्ष ने स्पष्ठ रूप से भगवानपुर में मेडिकल कॉलेज खोलने की सरकार की मंशा पर सीधे हां या ना में जवाब देने के लिए कहा। प्रीतम सिंह के सवाल पर संसदीय कार्यमंत्री ने कहा जब स्वास्थ्य मंत्री कह चुके हैं कि एक जिले में एक ही मेडिकल कॉलेज बन सकता है तो नेता प्रतिपक्ष को समझ जाना चाहिए कि मेडिकल कॉलेज खोलने के नियम क्या कहते।

ADVERTISEMENTS