प्रदेशभर में गुलदार की दहशत, अब यहां किया पांच साल के बच्चे पर हमला

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें



पहाड़ों से लेकर मैदानी जिलों में इन दिनों गुलदार की दहशत बनी हुई है। अभी घटना रुद्रप्रयाग से सामने आई है। जहां गुलदार ने पांच साल के बच्चे पर हमला कर दिया। फिलहाल बच्चे का अस्पताल में उपचार चल रहा है।

ADVERTISEMENTS


मिली जानकारी के मुताबिक रुद्रप्रयाग के खलिया गांव में एक गुलदार ने पांच साल के बच्चे पर हमला कर घायल कर दिया। बच्चे का अस्पताल में इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक बच्चे की हालत खतरे से बाहर है। बच्चे के सिर, पैर और हाथ पर गहरे जख्म हैं।

घरों में ही दुबकने को मजबूर हुए ग्रामीण
बता दें 71 प्रतिशत से अधिक वन क्षेत्र वाले पर्वतीय जिलों में पिछले कुछ समय में गुलदार की दहशत बढ़ गई है। गुलदार घात लगाकर पालतू पशुओं, महिलाओं और बच्चों पर हमला कर रहा है। गुलदार की दहशत के चलते लोग अपने घरों पर दुबकने को मजबूर हैं। कई बच्चे इस वजह से स्कूल भी नहीं जा पा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS