PRD जवानों ने काटा हंगामा, अधिकारियों पर लगाए रिश्वत और मनमानी ड्यूटी लगाने के आरोप

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हरिद्वार में PRD जवानों ने काटा हंगामा

रुड़की के नारसन ब्लॉक में मंगलवार को पीआरडी (PRD) जवानों ने जमकर हंगामा काटा। जवानों ने अपने आला अधिकारियों पर रिश्वत मांगने और मनमानी ड्यूटी लगाने के गंभीर आरोप लगाए।

ADVERTISEMENTS

PRD जवानों ने अधिकारियों पर लगाए मनमानी ड्यूटी लगाने के आरोप

पीआरडी जवानों ने कहा कि बीओ और डीओ की हठधर्मी के चलते उनकी ड्यूटी 30 से 40 किलोमीटर दूर लगाई जा रही है, जिससे उन्हें भारी आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ रहा है। जवानों ने बताया कि उनकी सैलरी मात्र 650 रुपये है और इतनी कम तनख्वाह में लंबी दूरी की ड्यूटी करने से उनका अधिकांश पैसा किराए और सफर में ही खर्च हो जाता है।

जवानों ने लगाए ड्यूटी लगाने के नाम पर रिश्वत लेने के आरोप

आरोप यह भी लगाए गए कि नारसन में रहने वाले जवानों की ड्यूटी हरिद्वार में और हरिद्वार के जवानों की ड्यूटी नारसन में जानबूझकर लगाई जा रही है। इतना ही नहीं, एक पीआरडी जवान ने तो अपने अधिकारियों पर ड्यूटी लगाने के नाम पर रिश्वत लेने तक का गंभीर आरोप जड़ दिया। जवानों के आक्रोश के बावजूद किसी भी संबंधित अधिकारी ने इस मामले पर कोई भी जवाब देने से साफ इंकार कर दिया

ADVERTISEMENTS