हरिद्वार में लोंगो की दिक्कतों के इलाके भर मे पसीना बहाती भावना पांडेय( देखें वीडियो )

ADVERTISEMENTS
Ad
ख़बर शेयर करें

हरिद्वारएसकेटी डॉट कॉम

ADVERTISEMENTS

हरिद्वार के लैंडोरा ,भगवानपुर शिकारपुर समेत तमाम क्षेत्रो में लोगों की विगत दो वर्षों से बिजली की समस्या का जैसे ही संज्ञान उत्तराखंड आंदोलनकारी भावना पांडे को लोगों द्वारा अवगत कराया गया। वह बिना समय गंवाए क्षेत्र के भ्रमण में गई उन्होंने वहां पर अधिशासी अभियंता अधीक्षण अभियंता समेत कई अधिकारियों से बातचीत की तथा लोगों की समस्याओं का निस्तारण करने के लिए तुरंत ट्रांसफार्मर लगाने की मांग की

उन्होंने कहा कि लोगों की मांग को लेकर अधिकारी अनसुनी करते आ रहे हैं और वह आप लोगों की मांग को लेकर अधिकारियों के दरवाजे खटखटा के रख देंगे उन्होंने कहा कि यह समस्याएं कई वर्षों से हैं और अधिकारी लोगों की मांगों को नजरअंदाज कर दे रहे हैं।

उन्होंने शिकारपुर भगवानपुर और लंढोरा के लोगों की दिक्कतों बिजली की समस्या लो वोल्टेज को लेकर अधिकारियों को अवगत कराया और मौके पर एसडीओ का दौरा भी करवाया।

उन्होंने कहा कि बरसों से लोगों की मांग पर करोड़ों रुपए की लागत से बना हुआ पुल अभी भी गांव वासियों को कोई सुविधा नहीं दे रहा है इसको अभी तक गांव की सड़कों के लिए जोड़ा नहीं गया है उन्होंने सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह 2024 के चुनाव का इंतजार कर रही है तथा उससे कुछ दिन पूर्व भी इस पुल का उद्घाटन करेंगी तथा अपनी वह वही करेगी लेकिन लोगों को अभी इसकी जरूरत है ताकि लोगों को बरसात के समय में लंबी दूरी न तय करके पुल का लाभ मिल सके।

ADVERTISEMENTS