हल्द्वानी में बेटे ने दोस्त को पीटा तो मां ने कोतवाली में चप्पलों से कर दी पिटाई, कोचिंग के बाहर हुआ था दोनों में विवाद

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी में एक किशोर ने कोचिंग में साथी छात्र को पीटा, जिसके बाद उसकी मां कोतवाली पहुंची। मां ने पुलिस के सामने ही अपने बेटे की चप्पलों से पिटाई कर …और पढ़ें

प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।
प्रतीकात्मक प्रस्तुतीकरण के लिए तस्वीर को एआई टूल की मदद से बनाया गया है।

हल्द्वानी (नैनीताल)। कोचिंग में साथी छात्र की पिटाई करना एक किशोर को भारी पड़ गया। बेटे की हरकत की जानकारी मिलते ही उसकी मां कोतवाली पहुंची और पुलिस के सामने ही बेटे की चप्पलों से पिटाई कर दी। मां का गुस्सा देखकर कुछ देर तक कोतवाली में कौतूहल का माहौल बना रहा।

पुलिस के अनुसार जेल रोड हीरानगर निवासी छात्र और बरेली रोड निवासी छात्र दोनों 12वीं में अलग-अलग स्कूल में पढ़ते हैं। शनिवार शाम दोनों नबावी रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने गए थे। कोचिंग के बाहर दोनों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई।

आरोप है कि बरेली रोड निवासी छात्र ने अपने कुछ साथियों के साथ दूसरे छात्र की लात-घूंसे से जमकर पिटाई कर दी। पीड़ित छात्र ने कोतवाली पहुंचकर शिकायत की। रविवार को पुलिस आरोपित छात्र को पकड़कर कोतवाली ले आई।

जानकारी मिलने पर आरोपित की मां भी कोतवाली पहुंच गई। बेटे की हरकत से नाराज मां ने पुलिस के सामने ही चप्पल उतारकर उसकी पिटाई शुरू कर दी। बाद में पीड़ित पक्ष के मान जाने पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया।

ADVERTISEMENTS