हल्द्वानी में पड़ोसियों की अश्लील फब्तियों से तंग छात्रा जा पहुंची इस दरबार… अब होगी यह कार्रवाई…

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

हल्द्वानी। यहां नगर में निवास करने वाली बीए की छात्रा ने पड़ोसियों के तानों और उत्पीड़न से तंग आकर खुद को घर के कमरे में कैद कर लिया। कॉलेज जाना तक बंद कर दिया है। आज किसी तरह वह कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत के पास पहुंची और उन्हें आपबीती सुनाई।
छात्रा ने कमिश्नर के कैंप कार्यालय पहुंचकर शिकायती पत्र दिया। इस दौरान छात्रा ने सुबकते हुए कमिश्नर को बताया, वह पड़ोसियों के अश्लील तानों और अपमानजनक टिप्पणियों से आजिज आ चुकी है। उसने बताया कि वह नगर के एक महाविद्यालय में बीए की छात्रा है। आरोप लगाया कि घर से निकलते ही पड़ोस का एक युवक, उसकी पत्नी और बेटा-बेटी अश्लील फब्तियां कसते हैं। उसका पीछा कर छेड़खानी भी करते हैं। आरोप है कि जब छात्रा ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही तो आरोपियों ने चेहरे पर तेजाब तक डालने की धमकी दे डाली, जिससे वह और उसका परिवार दहशत में है।

इस पर कुमाऊं कमिश्नर ने अपने कार्यालय के स्टाफ से कहा, संबंधित थाने को पत्र भेजकर स्पष्टीकरण लिया जाए कि पीड़िता की सुनवाई क्यों नहीं की? कहा कि जांच में जो दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ अपने स्तर से कार्रवाई करेंगे।
इधर बनभूलपुरा कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दिनेश फर्त्याल ने बताया कि छात्रा की शिकायत पर पुलिस मौके पर गई थी। पड़ोसियों पर छात्रा ने आरोप लगाए थे। मामले में दरोगा जांच कर रहे हैं। दोबारा पुलिस घटना के बारे में जानकारी लेगी और आरोपियों पर कार्रवाई करेगी

ADVERTISEMENTS