IPS Alok Singh Appointment: DG पीएसी आलोक सिंह ने लिया VRS, लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष बने

ADVERTISEMENTS
ख़बर शेयर करें

IPS Alok Singh UPPSC Appointment
आईपीएस आलोक सिंह को UPPSC अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। Photograph: (AI Generated)

IPS Alok Singh UPPSC Appointment: उत्तरप्रदेश के वरिष्ठ आईएस अधिकारी और पीएसी के पुलिस महानिदेशक आलोक सिंह (IPS Alok Singh) ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति (VRS) ले ली है। 

ADVERTISEMENTS

उत्तर प्रदेश सरकार (UP Govt) ने उनके आवेदन को मंजूरी देते हुए तत्काल प्रभाव से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति की अधिसूचना जारी कर दी है। आलोक सिंह को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग (UPPSC) के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उत्तरप्रदेश सरकार के गृह विभाग की ओर से 28 नवंबर 2026 को जारी अधिसूचना के मुताबिक, आलोक सिंह ने 26 नवंबर को स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के लिए आवेदन किया था। पुलिस महानिदेशक की संस्तुति और अखिल भारतीय सेवा नियमों के तहत राज्यपाल ने उनके आवेदन को स्वीकृति प्रदान की है।

IPS Alok Singh UPPSC Appointment

1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं आलोक सिंह

आलोक सिंह वर्ष 1995 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उनका जन्म 24 जनवरी 1967 को हुआ था। उन्होंने 4 सितंबर 1995 को भारतीय पुलिस सेवा में कदम रखा था। करीब 31 वर्षों की पुलिस सेवा के बाद उन्होंने निर्धारित सेवानिवृत्ति की आयु पूरी होने से पहले VRS लिया है।

अब संभालेंगे लोक सेवा आयोग की जिम्मेदारी

पुलिस सेवा से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद आलोक सिंह उत्तरप्रदेश लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के तौर पर नई जिम्मेदारी संभालेंगे। आयोग प्रदेश में विभिन्न सरकारी पदों पर भर्ती और प्रतियोगी परीक्षाओं के आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

ADVERTISEMENTS