धर्मनगरी में लूट की वारदात आई सामने, बाइक सवार 2 बदमाशो ने घर जा रहे व्यापारी को मारी गोली, कैश से भरा बैग लूटा, हुए फरार

ADVERTISEMENTS Ad
ख़बर शेयर करें

राज्य के काफी जिले हैं जहां पर अपराधी गतिविधि दिन पर दिन बढ़ती जा रही है लेकिन सबसे ज्यादा अपराधिक गतिविधियों को लेकर खबरें हरिद्वार जिले से सामने आ रही है जानकारी के अनुसार बता दे कि एक और खबर हरिद्वार से सामने आ रही है यहां पर गत देर रात बाइक सवार दो बदमाशों ने घर जा रहे एक व्यापारी को गोली मारकर उससे कैश से भरा बैग लूट लिया और फरार हो गए। लूट और गोली की ये घटना सिडकुल थाना क्षेत्र के इंद्रलोक कॉलोनी के पास हुई। गोली की आवाज सुनते ही क्षेत्र में सनसनी फैल गई और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया।

-->

घायल की हालत गम्भीर देखते हुए उसे जॉली ग्रांट रेफर कर दिया गया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश कर रही है। गोली मारकर लूट की घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत बनी हुई है।बताया जा रहा है कि व्यापारी रावली महदूद की चौहान मार्किट से अपना मनी ट्रांसफर आफिस और कपड़ों का शोरूम बंद कर घर लौट रहा था।

इस बीच इंद्रलोक कालोनी में दो अलग-अलग बाइकों पर सवार छह बदमाशों ने व्यापारी से नकदी से भरा बैग छीन लिया। विरोध करने पर एक बदमाश ने व्यापारी को गोली मार दी और नकदी लूटकर फरार हो गए। पुलिस जिसकी छानबीन में लग गयी है।